स्वतंत्र देव सिंह बोले- BJP ने राम मंदिर बनवाया, इसलिए बीजेपी हिंदुओं की पार्टी

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बाराबंकी में कहा कि भाजपा भारत माता की पार्टी है। कांग्रेस के पंजे और सपा की साइकिल के निशान पर लक्ष्मी नहीं रहती है, माता लक्ष्मी का वास होता है कमल के फूल पर।  जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर बनवाया है, इसलिए जनता जान चुकी है कि भाजपा ही हिंदुओं की पार्टी है और भाजपा सरकार में ही हिंदुस्तान सुरक्षित है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 2, 2022 6:28 AM IST

बाराबंकी: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की जन विश्वास यात्रा (Jan vishwas yatra) के साथ शनिवार को बाराबंकी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra dev singh) ने समाजवादी पार्टी (samajwadi party) पर खुलकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि मैं आ रहा हूं, जनता उनसे पूछ रही है क्या करने आ रहे हो? क्या गरीबों पर बुलडोज़र चलाने आ रहे हो? जब तक सपा की सरकार थी तब तक यूपी में माफिया का राज था। ना गरीबों को गैस कनेक्शन दिया गया न ही आवास, न अन्य कोई विकास की योजना। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत माता की पार्टी है। कांग्रेस के पंजे और सपा की साइकिल के निशान पर लक्ष्मी नहीं रहती है, माता लक्ष्मी का वास होता है कमल के फूल पर।

भाजपा ही हिंदुओं की पार्टी: स्वतंत्र देव सिंह
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बाराबंकी में हैदरगढ़ मुख्य चौराहा, रामसनेहीघाट, दरियाबाद, रामनगर और टिकैतनगर में जनसभाएं कीं और हर सभा में जमकर भीड़ उमड़ी। हैदरगढ़ मुख्य चौराहा पर पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित की ओर से आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर बनवाया है, इसलिए जनता जान चुकी है कि भाजपा ही हिंदुओं की पार्टी है और भाजपा सरकार में ही हिंदुस्तान सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत माता की पार्टी है। कांग्रेस के पंजे और सपा की साइकिल के निशान पर लक्ष्मी नहीं रहती है, माता लक्ष्मी का वास होता है कमल के फूल पर। इससे पूर्व यात्रा के जिले में दाखिल होते ही भाजपा विधायक बैजनाथ रावत और किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव रामबाबू द्विवेदी के नेतृत्व में हजारों लोगों ने उनका  स्वागत किया। यात्रा के दौरान गांवों के लोग सड़क पर आ गए। 

'देश की चिंता मोदी पर और प्रदेश की चिंता छोड़ दें योगी पर'
रामसनेहीघाट दरियाबाद और रामनगर में हुई जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने बेटे-बेटी से कभी गुटखा न मंगवाएं, माँ-बहन-बेटी-पत्नी पर कभी हाथ न उठाएं और अपने माता-पिता के पैर जरूर रोज शाम को दबाएं। जनसभा में आए लोगों को आश्वस्त करते हुए सिंह ने कहा कि देश की चिंता मोदी जी पर और उत्तर प्रदेश की चिंता योगी जी पर छोड़ दें।

BJP की साफ नियत के आगे नहीं टिकेगा सपा-बसपा का छलावा: प्रदेश अध्यक्ष
रामनगर की जनसभा में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 की तर्ज पर ही भाजपा की लहर चल रही है। साफ नीयत, कानून के शासन और सही विकास के सामने सपा-बसपा और कांग्रेस का छलावा टिक नहीं पाएगा। जनता के मन और मत की दिशा स्पष्ट है। सब का साथ मिला है सबका विकास होगा। विकास से हम सबका विश्वास जीत पाए। सब के प्रयास से एक श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो सकेगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सपा-बसपा की सरकारों ने सड़क बनाने के नाम पर एक भी ईंट नहीं रखी, बस अपने परिवार की जेबें गर्म कीं। 2017 के बाद से बड़े-बड़े एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं, बिजली अब 24 घंटे मिल रही है, कोई भी गुंडा बदमाश योगी सरकार में बेटियों से छेड़खानी की हिम्मत नहीं जुटा सकता है।

Share this article
click me!