जंगल में ले जाकर महिला के साथ किया गैंगरेप, होश आने पर सुनाई ये कहानी

Published : Mar 16, 2020, 12:50 PM ISTUpdated : Mar 16, 2020, 12:54 PM IST
जंगल में ले जाकर महिला के साथ किया गैंगरेप, होश आने पर सुनाई ये कहानी

सार

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला के घर रविवार की देर शाम उसके ही मोहल्ले का ही एक युवक आया। उसने कहा कि उसका एक रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती है। वह उन्हें अस्पताल में बुला रहा है। युवक से जान-पहचान होने के कारण महिला उसकी बातों पर विश्वास कर ली।

बुलंदशहर (Uttar Pradesh)। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक जंगल में महिला के साथ दरिंदगी करने की बात सामने आई है। तीन दोस्तों ने गैंगरेप करने के बाद महिला को मरने के लिए छोड़ दिया। लेकिन, होश आने पर महिला किसी तरह सड़क पर आई और आधी रात को पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई। हालांकि आरोप के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की कर रही है।

यह है मामला
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला के घर रविवार की देर शाम उसके ही मोहल्ले का ही एक युवक आया। उसने कहा कि उसका एक रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती है। वह उन्हें अस्पताल में बुला रहा है। युवक से जान-पहचान होने के कारण महिला उसकी बातों पर विश्वास कर ली।
 
इस तरह किया गैंगरेप
महिला को युवक बाइक पर बैठाकर गांव के जंगल की तरफ ले गया। इस दौरान महिला ने विरोध भी किया। लेकिन, आरोपी महिला को बहला-फुसलाता रहा। जंगल में जाने के बाद युवक के दो और साथी पहले से ही जंगल में बैठे हुए थे। महिला का आरोप है कि तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। 

इस तरह सामने आई सच्चाई
होश आने पर किसी तरह से महिला ने सड़क पर आई। रास्ते से गुजर रहे एक युवक के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को लेकर थाने आई। शहर कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Holi Holiday 2026: स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में 3 दिन की छुट्टी
Keshav Prasad Maurya Germany Visit: यूपी में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा, RAILONE के साथ ₹200 करोड़ का MoU