तमकुहीराज सीट रिजल्ट अपडेट 2022: मोदी लहर में भी नहीं डिगा था यहां पर कांग्रेस का किला, क्या है इस बार का हाल

Published : Mar 10, 2022, 10:57 AM IST
तमकुहीराज सीट रिजल्ट अपडेट 2022: मोदी लहर में भी नहीं डिगा था यहां पर कांग्रेस का किला, क्या है इस बार का हाल

सार

कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu ) को कुशीनगर जिले के तमकुहीराज विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। अजय कुमार लल्लू कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) के करीबी माने जाते हैं। तमकुहीराज विधानसभा (tamkuhi Seat) से लगातार दो बार विधायक चुने जा चुके हैं औऱ तीसरी बार मैदान में हैं। तमकुहीराज विधानसभा सीट पर छठवें चरण में 3 मार्च को वोटिंग हुई। 

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस एक बार फिर से अपने उखड़े पांव जमाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu ) को कुशीनगर जिले के तमकुहीराज विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। अजय कुमार लल्लू कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं। तमकुहीराज विधानसभा से लगातार दो बार विधायक चुने जा चुके हैं औऱ तीसरी बार मैदान में हैं। तमकुहीराज विधानसभा सीट पर छठवें चरण में 3 मार्च को वोटिंग हुई। 

मजदूरी करने वाले अजय कुमार लल्लू का क्या है राजनीतिक कैरियर
अजय कुमार लल्लू कुशीनगर जिले के सेवरही के रहने वाले हैं। उनका जन्म 4 नवंबर 1979 में हुआ था। उनके पिता शिव नाथ प्रसाद थे, जो काफी गरीब थे। किसी भी तरह से परिवार का पालन पोषण करते थे। अजय कुमार लल्लू की अभी तक शादी नहीं हुआ है। लल्लू पिछड़ी जाति मधेशिया वैश्य से ताल्लुक रखते हैं। प्रारंभिक शिक्षा के साथ अजय कुमार लल्लू ने 1998-99 ने छात्र संघ महासचिव के रूप में अपनी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की। जिसके बाद 1999-2000 मे छात्र संघ अध्यक्ष के पद पर भी रहे थे। इसके बाद राजनीतिक में उनकी रुझान बढ़ती गई।

2001 में किसान पीजी कॉलेज सेवरही से राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की और 2001 से 2007 तक एकता परिषद के राज्य समन्वयक के पद पर भी रहे। सेवरही विधानसभा सीट से 2007 में अजय कुमार लल्लू निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े। इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। संघर्षों के दिन जब अजय कुमार लल्लू प्रदेश से कमाने के बाद अपने गांव लौटे तो क्षेत्र में घूमने लगे। जन समस्याओं को सुनना और दलित पिछड़ों शोषित वंचित लोगों का आवाज उठाने का कार्य करने के साथ साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। 

कितनी संपत्ति के मालिक हैं लल्लू
चुनाव आयोग को सौंपे गए शपथ पत्र में अजय कुमार लल्लू ने अपनी कुल संपत्ति 8.4 लाख रुपए घोषित की है। इसमें 8.4 लाख रुपए की चल संपत्ति है। उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। अजय कुमार लल्लू पर आपराधिक मामलों की बात करें तो उनके ऊपर कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

कौन-कौन है मैदान में
भाजपा- असिम कुमार
कांग्रेस- अजय कुमार लल्लू
सपा- उदय नारायण
बसपा- संजय

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

यूपी की सड़कों पर आएगा तकनीक का ‘सुपर मॉडल’! योगी सरकार का बेस्ट रोड सेफ्टी प्लान
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बना उत्तर प्रदेश, जानिए क्या है CM योगी का मूल मंत्र