
फिरोजाबाद. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी और सिरसागंज से विधायक हरिओम यादव (Hariom Yadav) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट से इस बार मैदान में हैं। हरिओम यादव मुलायम सिंह यादव के समधी लगते हैं। हरिओम यादव के भाई रामप्रकाश नेहरू की बेटी मृदुला यादव की शादी मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव के बेटे रणवीर सिंह से हुई थी। रणवीर सिंह यादव के बेटे तेजवीर यादव मैनपुरी से सांसद भी रहे चुके हैं। सिरसागंज विधानसभा में तीसरे चरण में 20 फरवरी को वोटिंग हुई थी।
मुलायम के बेहद करीबी
फिरोजाबाद जिले में समाजवादी पार्टी का परचम लहरा ने में हरीओम यादव की अपनी एक विशेष भूमिका रही है। हरिओम यादव (Hariom Yadav) को सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता है। वह वर्तमान में सिरसागंज (Sirsaganj) के विधायक हैं। उसका एक कारण यह भी है कि वह मुलायम सिंह यादव परिवार के समधी भी हैं। हरिओम यादव ने हमेशा पूरे दमखम से पार्टी का साथ दिया एक बार शिकोहाबाद से और दो बार सिरसागंज विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए कुछ समय से समाजवादी पार्टी के महामंत्री प्रफेसर राम गोपाल यादव से उनके नक्षत्र नहीं मिल रहे थे जिसकी वजह से वह शिवपाल यादव के करीबी माने जा रहे थे।
कितनी संपत्ति
भाजपा से प्रत्याशी हरिओम यादव के पास दो लाख एवं पत्नी पर 50 हजार कैश है। 88.65 लाख रुपये की चल संपत्ति के मालिक हरिओम यादव के पास सवा लाख रुपये कीमत की रायफल एवं रिवॉल्वर है। हरिओम पर एक लाख रुपये का सोना, जबकि पत्नी पर डेढ़ लाख का सोना है। दोनों पर एक लाख रुपये की चांदी है। पत्नी पर 42.20 लाख की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति को देखें तो बाबेमऊ, गढ़सान एवं रहचटी में कृषि भूमि हरिओम यादव के नाम है। पत्नी के नाम मोहम्मदाबाद, करनपुर बाह एवं बनीपुर जसराना में संपत्ति है। आगरा, मथुरा, शिकोहाबाद एवं सिरसागंज में भी संपत्ति है। हरिओम यादव पर 2,88,60000 रुपये की अचल संपत्ति है तो पत्नी के नाम 2,82,35,000 रुपये की अचल संपत्ति है।
कौन-कौन है मैदान में
हरिओम यादव-भाजपा
सर्वेश यादव-सपा
पंकज कुमार मिश्रा-बसपा
प्रतिमा पाल-कांग्रेस
कैराना विधानसभा सीट रिजल्ट अपडेट 2022: इस सीट पर है दो परिवारों के बीच जंग, जानें कौन है इस बार आगे
करहल सीट लाइव अपडेट 2022: कभी मुलायम के खास थे बघेल, अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव को दे रहे हैं चुनौती
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।