पीएम मोदी के निर्वाचन को चुनौती देने वाले तेज बहादुर की याचिका खारिज, ये है पूरा मामला

Published : Nov 24, 2020, 12:54 PM ISTUpdated : Nov 24, 2020, 01:04 PM IST
पीएम मोदी के निर्वाचन को चुनौती देने वाले तेज बहादुर की याचिका खारिज, ये है पूरा मामला

सार

न्यायालय में 18 नवंबर को इस मामले की सुनवाई के दौरान पीठ ने बहादुर के वकील से कहा, ‘आपको यह प्रमाण पत्र संलग्न करना था कि आपको (बहादुर) सेवा से बर्खास्त नहीं किया गया है। आपने ऐसा नहीं किया। आप हमें बतायें कि जब आपका नामांकन पत्र रद्द हुआ था, क्या आप एक पार्टी के प्रत्याशी थे।

लखनऊ (Uttar Pradesh) । सुप्रीम कोर्ट ने सीमा सुरक्षा बल के बर्खास्त जवान तेज बहादुर के नामांकन रद्द होने के मामले में दायर अपील पर आज फैसला सुनाया है। कोर्ट ने तेज बहादुर की याचिका को खारिज कर दी। बता दें कि तेज बहादुर सपा के टिकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी संसदीय सीट से नामांकन किए थे, जिनका नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी ने रद्द कर दिया था। वहीं, इस मामले में दायर याचिका पर 18 नवंबर को सुनवाई पूरी की थी। तेज बहादुर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत में अपील दायर की थी। हाईकोर्ट ने तेज बहादुर का नामांकन पत्र रद्द करने के निर्वाचन अधिकारी के फैसले के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी थी।

18 नवंबर को कोर्ट ने पूछा था ये सवाल
न्यायालय में 18 नवंबर को इस मामले की सुनवाई के दौरान पीठ ने बहादुर के वकील से कहा, ‘आपको यह प्रमाण पत्र संलग्न करना था कि आपको (बहादुर) सेवा से बर्खास्त नहीं किया गया है। आपने ऐसा नहीं किया। आप हमें बतायें कि जब आपका नामांकन पत्र रद्द हुआ था, क्या आप एक पार्टी के प्रत्याशी थे।

यह है पूरा मामला
वाराणसी में 19 मई, 2019 को लोकसभा चुनाव होना था। तेज बहादुर यादव ने 29 अप्रैल को सपा के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था, इसे एक मई को रिटर्निंग अफसर ने इस आधार पर खारिज कर दिया कि उसे 19 अप्रैल, 2017 को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

नहीं प्रस्तुत किए थे दस्तावेज
तेज बहादुर से कहा गया था कि वह बीएसएफ से इस बात का अनापत्ति प्रमाणपत्र पेश करें, जिसमें उनकी बर्खास्तगी के कारण दिए हों, लेकिन वह निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेजों को प्रस्तुत नहीं कर सके। 

तेज बहादुर ने लगाया था ये आरोप
तेज बहादुर यादव ने कहना था कि उन्होंने नामांकन पत्र के साथ अपने बर्खास्तगी का आदेश दिया था, जिसमें साफ था कि उसे अनुशासनहीनता के लिए बर्खास्त किया गया था। याचिका में ये भी कहा गया था कि रिटर्निंग अफसर ने उसे चुनाव आयोग से प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए वाजिब समय भी नहीं दिया।

इस आरोप में हुए थे बर्खास्त
तेज बहादुर को 2017 में सीमा सुरक्षा बल से बर्खास्त कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वीडियो में तेज बहादुर ने आरोप लगाया था कि सशस्त्र बल के जवानों को घटिया किस्म का भोजन दिया जाता है।
 

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट