हड़ताल पर बैठे 82 लेखपालों को DM ने भेजा सेवा समाप्ति का नोटिस, 12 को किया सस्पेंड

Published : Dec 24, 2019, 12:12 PM IST
हड़ताल पर बैठे 82 लेखपालों को DM ने भेजा सेवा समाप्ति का नोटिस, 12 को किया सस्पेंड

सार

यूपी के महोबा में अपनी मांग को लेकर पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे 82 लेखपालों को डीएम ने सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। साथ ही 12 लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, डीएम की इस बड़ी कार्रवाई के बाद से लेखपाल संघ समेत सभी कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

महोबा (Uttar Pradesh). यूपी के महोबा में अपनी मांग को लेकर पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे 82 लेखपालों को डीएम ने सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। साथ ही 12 लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, डीएम की इस बड़ी कार्रवाई के बाद से लेखपाल संघ समेत सभी कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

डीएम ने कही ये बात
जानकारी के मुताबिक, सभी लेखपाल कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच प्रदर्शन कर रहे थे। कर्मचारियों द्वारा सरकारी कार्यों की उपेक्षा किए जाने से डीएम अवधेश कुमार कुमार तिवारी इतना नाराज हुए कि उन्होंने 12 लेखपाल पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलबिंत कर 82 को सेवा समाप्ति के नोटिस जारी कर दिया। डीएम ने बताया, सरकार की मंशा के अनुरूप यह लेखपाल काम नहीं कर रहे थे। इसके चलते दूर के नगर गांवों और कस्बों से आने वाले लोगों की समस्याओं का समय से समाधान नहीं हो पा रहा था। कई बार हिदायत के बाद भी सभी लेखपाल कलेक्टेट परिसर में धरना करने लगे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। 

जानें क्या है लेखपालों की मांग
- काम के आधार पर ग्रेड पे किया जाए।
- 16 साल की सेवा पर कुछ लेखपालों को 2800 ग्रेड पे और कुछ को 4200 ग्रेड पे की वेतन विसंगति है, इसे दूर किया जाए।
- पदनाम, राजस्व उपनिरीक्षक किया जाए। 
- पेंशन विसंगति दूर की जाए। 
- 3.33 रुपये प्रतिदिन नियत यात्रा भत्ता की जगह वाहन भत्ता दिया जाए। 
- 3.33 रुपये प्रतिदिन स्टेशनरी भत्ता में भी बढ़ोत्तरी की जाए।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Skill Development Mission: Deloitte-Tata Tech के साथ योगी सरकार का बड़ा प्लान, हाईटेक होंगे यूपी के ITI
Gen Z के लिए सबसे बड़ा सबक है बाराबंकी के 4 दोस्तों की मौत, एक गलती की और दुनिया से कहना पड़ा अलविदा