गोरखपुर: दुल्हन करती रह गई दूल्हे का इंतजार, शादी के दिन लड़के वालों ने युवती के भाई से रख दी ऐसी मांग

Published : Jun 14, 2022, 11:04 AM IST
गोरखपुर: दुल्हन करती रह गई दूल्हे का इंतजार, शादी के दिन लड़के वालों ने युवती के भाई से रख दी ऐसी मांग

सार

गोरखपुर में एक भाई ने अपनी0 बहन की शादी को लेकर पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन लड़के वालों ने शादी से पहले ही ऐसी मांग रख दी कि उसे पूरा नहीं कर पाए। दुल्हन समेत उसका पूरा परिवार शादी वाले दिन बारात का इंतजार करता रहा गया।

रजत भट्ट
गोरखपुर:
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जिले गोरखपुर (Gorakhpur) के बड़हलगंज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के दिन दुल्हन पूरी रात दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हे पक्ष की तरफ से बारात ही लेकर नहीं आया गया। दरअसल ऐसा कहा जा रहा है कि लड़के वालों ने लड़की पक्ष से दहेज के लिए कुछ पैसे मांगे थे। जिसे लड़की के घरवाले देने में असमर्थ थे। बीते रविवार को शादी को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। दुल्हन पक्ष के लोग बारातियों का इंतजार कर रहे थे। लेकिन दूल्हा और बारात दोनों में से कोई नहीं पहुंचा।

दूल्हा पक्ष ने शादी से पहले मांगे तीन लाख रुपए
जानकारी के मुताबिक 12 जून रविवार को पोहिला गांव के निवासी अजय यादव के दरवाजे में बारात आनी थी। पोहिला के निवासी अजय यादव की बहन शिल्पा यादव की शादी थी। बारात गोला थाना क्षेत्र के निवासी बांकेलाल यादव के बेटे प्रदीप यादव की आनी थी। शादी को लेकर लड़की वालों की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन तय समय पर जब बारात नहीं पहुंची तो गांव वाले और बारात का इंतजार कर रहे लड़की पक्ष के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बारात के न आने से सबसे ज्यादा आहत शिल्पा यादव को लगा। वह पूरी तरह से टूट गई। लड़की के भाई अजय यादव ने कहा कि बारातियों से जो भी सामान तय था। वो सब उनको दिया गया। लेकिन तीन लाख वो मांग रहे थे। जो कि मैं देने में असमर्थ था इसी कारण बारात मेरे दरवाजे पर नहीं आई।

दुल्हन के भाई ने लड़के पक्ष के खिलाफ दी तहरीर
इस घटना के बाद 13 जून सोमवार की सुबह दुल्हन का भाई अजय यादव बड़हलगंज कोतवाली में दूल्हे पक्ष के खिलाफ तहरीर देने पहुंचा। इस दौरान उसने कहा कि तय सामान दूल्हे को  दिया जाता। लेकिन तीन लाख कि वह मांग कर रहे थे। जिसे देने में हम असमर्थ थे। इसी कारण वो दरवाजे पर बारात लेकर नहीं आए। वहीं कोतवाल मधु नाथ मिश्रा ने कहा कि दुल्हन के भाई की तहरीर पर दूल्हे प्रदीप यादव और उसके पिता बांकेलाल यादव सहित 5 लोगों पर धारा 406 व 3/4 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

भयंकर शादियांः 2 रसगुल्ले की वजह से टूट गई शादी, विवाद हुआ किसी तीसरे के बीच लेकिन डिसीजन लिया दुल्हन ने..

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी की सड़कों पर आएगा तकनीक का ‘सुपर मॉडल’! योगी सरकार का बेस्ट रोड सेफ्टी प्लान
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बना उत्तर प्रदेश, जानिए क्या है CM योगी का मूल मंत्र