सुहागरात में दुल्हन की बात सुन दूल्हा Schocked, बहू की जिद देख परिवार में कोहराम

Published : Dec 24, 2019, 12:47 PM ISTUpdated : Dec 24, 2019, 02:08 PM IST
सुहागरात में दुल्हन की बात सुन दूल्हा Schocked, बहू की जिद देख परिवार में कोहराम

सार

तीसरे दिन पिता के घर लौट गई। ससुराली नाराजगी की वजह जानने में जुट गए। पति ने दुल्हन और उसके घर वालों ने ससुराल वालों से बात की। हर प्रयास के बाद भी दुल्हन पति के घर आने को तैयार नहीं हुई। कहने लगी मुझे तलाक लेना है।  

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) । शादी के तीसरे दिन पत्नी ने कहा- मुझे ऐसा पति मंजूर नहीं है। साथ रहने का सवाल ही नहीं होता। मैं किसी भी हाल में इस घर में नहीं रहूंगी। जी हां! यह किसी फिल्म की स्टोरी नहीं, बल्कि मुरादाबाद जिले के थाना कटघर में आई नई नवेली दुल्हन और पति के बीच हुए झगड़े के डॉयलाग थे। जिसके बाद शादी के तीसरे दिन दुल्हन मायके चली गई और अब दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। 

एसी-फ्रिज के मैकेनिक से हुई थी शादी


मुरादाबाद जिले के थाना कटघर निवासी एसी-फ्रिज के मैकेनिक से शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आई। सुहागरात में पति से दुल्हन की बात बिगड़ गई। रात में हंगामा खड़ा हो गया। दुल्हन ने कहा- अब एक घंटे भी तुम्हारे साथ नहीं रह सकती। पत्नी की यह बात सुनकर पति पूरी तरह से शॉक्ड था। वो समझ नहीं पा रहा था कि इस जिद का समाधान क्या है। दुल्हन ने तत्काल मायकेवालों को फोन कर दिया और लड़ने गई। उसने साफ कह दिया कि एक पल भी पति के साथ नहीं रह सकती हूं। हालांकि, दोनों में किस बात को लेकर लड़ाई हुई और किस बात को लेकर बात तलाक तक पहुंच गई, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। 

तीसरे दिन कहने लगी मुझे लेना है तलाक


तीसरे दिन दुल्हन पिता के घर लौट गई। दुल्हन की जिद देख ससुराल में कोहराम मच गया। हर कोई नाराजगी की वजह जानने में जुटा हुआ है। पति ने दुल्हन और उसके घर वालों से बात भी की लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी हुई है और कह रही है कि मुझे तलाक लेना है। 

काउंसलर रितु नारंग ने बताया, युवक पत्नी को वापस लाना चाहता है, लेकिन दुल्हन उसके साथ रहने को तैयार ही नहीं है। अब दोनों में तलाक होना है। 4 दिन में युवती के परिवार वाले दहेज का सामान वापस ले जाएंगे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मुस्लिम वोटरों के नाम कटे या बढ़े? CEO ने खोला UP SIR का राज, पीलीभीत में बड़ा खेल!
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?