लकड़ी से बना बाबा भोलेनाथ का दरबार , सैलानियों की पहली पसंद बना काशी विश्वनाथ धाम का मॉडल

Published : Jan 20, 2022, 10:47 AM IST
लकड़ी से बना बाबा भोलेनाथ का दरबार ,  सैलानियों की पहली पसंद बना काशी विश्वनाथ धाम का मॉडल

सार

धार्मिक सजावटी सामानो में सबसे ज्यादा डिमांड वाराणसी के पारम्परिक लकड़ी के खिलौना उद्योग को मिल रहा है। लकड़ी के खिलौने बनाने वाले कारीगर बिहारी लाल अग्रवाल और अमर अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और इसके प्रचार प्रसार का फायदा वाराणसी के लकड़ी के खिलौना उद्योग को सबसे ज्यादा मिल रहा है। इसकी डिमांड बाहर से भी आ रही है। और बनारस आने वाला पर्यटक भी खरीद कर ले जा रहा है। 

वाराणसी: बनारसी लकड़ी के खिलौनों की अपनी ख़ास पहचान है। इसकी मांग पूरी दुनिया में है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद लकड़ी पर उकेरी गई श्री काशी विश्वनाथ धाम का मॉडल बनारस आने वाले सैलानियों की पहिली पसंद बन गई है। लोग धाम के मॉडल को घर में रखने के लिए खरीद रहे है। वही कार्यक्रम में भेट स्वरुप देने के लिए भी इसकी मांग कॉर्पोरेट में बढ़ी है। वाराणसी के लकड़ी के खिलौना जीआई उत्पाद के रूप में भी शामिल है।  

बनारस के लकड़ी खिलौना उद्योग के कारीगरों ने काशी विश्वनाथ धाम का बनाया मॉडल

13 दिसम्बर को श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद बाबा धाम में आने श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। वाराणसी में आने वाले पर्यटकों को श्री काशी विश्वनाथ धाम और भगवान शंकर की रंगीन झाकियों की लकड़ी पर उकेरी गई आकृति बेहद पसंद आ रही है। धार्मिक सजावटी सामानो में सबसे ज्यादा डिमांड वाराणसी के पारम्परिक लकड़ी के खिलौना उद्योग को मिल रहा है। लकड़ी के खिलौने बनाने वाले कारीगर बिहारी लाल अग्रवाल और अमर अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और इसके प्रचार प्रसार का फायदा वाराणसी के लकड़ी के खिलौना उद्योग को सबसे ज्यादा मिल रहा है। इसकी डिमांड बाहर से भी आ रही है। और बनारस आने वाला पर्यटक भी खरीद कर ले जा रहा है। 

वाराणसी के उपायुक्त जिला उद्योग वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से वाराणसी में लकड़ी के खिलौना उद्योग में बनने वाले श्री काशी विश्वनाथ धाम के मॉडल की मांग ज्यादा आ रही है। साथ ही पीएम और सीएम की परंपरागत पुस्तैनी उधोग के उत्पादों को उपहार में देने की अपील भी जीआई उत्पाद में शामिल लकड़ी के खिलौने की बिक्री में चार चाँद लगा रहे है। जिससे इस उद्योग से मुँह मोड़ चुके लोग फिर से जुड़े है। और बड़े पैमाने पर लोगो को रोजगार के अवसर मिल रहा है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा