बड़े भाई ने रची छोटे भाई के हत्या की साजिश, भाभी और बहन ने दिया वारदात को अंजाम

Published : Jun 13, 2020, 12:44 PM IST
बड़े भाई ने रची छोटे भाई के हत्या की साजिश, भाभी और बहन ने दिया वारदात को अंजाम

सार

राजकुमार सिंह मुंबई में परिवार के साथ रहकर व्यवसाय करते थे। उसके छह भाई और तीन बहनें थीं। राजकुमार सिंह की भाभी कुसुमलता सिंह ने अपनी मुंबई की आधी जमीन अपने देवर त्रिलोकी सिंह को दे दी थी, जबकि आधी जमीन विजय सिंह को देने को कही थी। लेकिन, जमीन के आधा टुकड़े को बाद में उन्होंने राजकुमार सिंह को दे दिया था। इसी बात को लेकर विजय सिंह अपने भाई राजकुमार से खुन्नस रखता था। 


गोरखपुर (Uttar Pradesh) । जमीन के विवाद को लेकर सगे भाई ने ही अपने छोटे भाई के हत्या का प्लान तैयार किया। इसके बाद बड़े भाई, भाभी और बहन ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपियों ने उसके शव को फेंक दिया। जिन्हें पुलिस ने शव बरामद होने के बाद गिरफ्तार लिया।

यह है पूरा मामला
एसपी नॉर्थ अरविंद पाण्डेय के मुताबिक राजकुमार सिंह मुंबई में परिवार के साथ रहकर व्यवसाय करते थे। उसके छह भाई और तीन बहनें थीं। राजकुमार सिंह की भाभी कुसुमलता सिंह ने अपनी मुंबई की आधी जमीन अपने देवर त्रिलोकी सिंह को दे दी थी, जबकि आधी जमीन विजय सिंह को देने को कही थी। लेकिन, जमीन के आधा टुकड़े को बाद में उन्होंने राजकुमार सिंह को दे दिया था। इसी बात को लेकर विजय सिंह अपने भाई राजकुमार से खुन्नस रखता था। 

धोखे से भाई ने बुलाया
लॉकडाउन में राजघाट थाना क्षेत्र के नॉर्मल स्थित अपने ससुराल परिवार के साथ आ राजकुमार आया। विजय सिंह ने 10 जून को धोखे से राजुकमार को अपने नार्मल स्थित आवास पर बुलाया था। जहां मुंबई की प्रॉपर्टी को लेकर विजय सिंह, उसकी पत्नी और बहन के साथ मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने पंचायत के दौरान राजकुमार पर जमीन विजय सिंह को देने का दबाब बनाया था। 

हत्या के बाद शव बंधे में फेंका
पंचायत के दौरान राजकुमार अपनी जमीन देने  के लिए राजी नहीं हुआ और मौके पर विवाद के दौरान विजय सिंह ने अपने पत्नी और बहन के साथ मिलकर राजकुमार की हत्या कर दी। इतना ही नहीं राजकुमार के शव को नौसढ़ स्थित एकला बंधे के पास फेंक दिया। इस मामले में मृतक राजकुमार सिंह की पत्नी ममता सिंह ने पति के भाई-बहन समेक 8 नामजद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

महिला क्रिकेट टीम से लेकर 9 देवियों का विकराल रूप, काशी में निकली भव्य शिव बारात
26 करोड़ भक्तों ने किए काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन, ऐतिहासिक है आज का दिन