नगर निगम के कर्मचारी का अमानवीय चेहरा आया सामने, फल विक्रेता का तराजू छीना...रोते हुए वीडियो वायरल

लखनऊ में नगर निगम के कर्मचारियों ने लोहिया पथ पर फल का ठेका लगाने वाले व्यक्ति का तराजू और बांट छीन लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उस वायरल वीडियो में फल विक्रेता रोता हुआ अपने दुख का इजहार कर रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 14, 2022 7:09 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम के कर्मचारियों ने लोहिया पथ पर फल का ठेका लगाने वाले व्यक्ति का तराजू और बांट छीन लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उस वायरल वीडियो में फल विक्रेता रोता हुआ अपने दुख का इजहार कर रहा है। 
ऐसा बताया जा रहा है कि लोहिया पथ के पास नगर निगम कर्मचारी दुर्गेश ने फल विक्रेता का तराजू और बांट छीना है। वह 1090 और लोहिया पथ के बीच संतरा, अंगूर और सेब का ठेला लगता था। हालांकि, फल विक्रेता का नाम सामने नहीं आया है।

रोते हुए फल विक्रेता ने अपनी पीड़ा का किया इजहार 
फल विक्रेता दुर्गेश का बांट और तराजू छीन लेने के बाद का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह फफक-फफक कर रो रहा है। रविवार को नगर निगम कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के नाम पर उसका ठेला हटाने पहुंच गए। वह बचने के लिए भागा, लेकिन उसका पर्स गिर गया। नगर निगम कर्मचारियों ने उसे पकड़ भी लिया और उसका तराजू और बांट दोनों छीन लिया। पहले से ही पैसा गिरने से परेशान तो वहीं जब फल विक्रेता का कांटा और बांट छीन लिया गया तो वह फफक-फफक कर रोने लगा।

Latest Videos

कांग्रेस ने कहा पूरे शहर में हो रही अवैध वसूली
शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान का कहना है कि एक तरफ नगर निगम फेरी नीति के तहत हजारों लोगों को रोजगार देने का दावा करता है। वहीं, दूसरी तरफ गरीब लोगों से अवैध वसूली के लिए अभियान चलाया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे शहर में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी कर ऐसे ही फेरी वालों को परेशान करते हैं। इसमें दिहाड़ी से लेकर महीने के आधार पर वसूली होती है।

इस मामले की कराई जाएगी जांच
इस मामले में मेयर संयुक्ता भाटिया का कहना है कि उनके पास अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। किसी को भी प्रताड़ित करना गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी कर्मचारी या अधिकारी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। शहर में किसी भी वेंडर या फेरीवाले को परेशान नहीं किया जाएगा।

एटा में बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चे समेत 6 लोग झुलसे

सफाईकर्मी से बने विधायक गणेश चौहान ने पीएम मोदी और पार्टी के लिए कही कई बाते, जानिए क्या है कहा

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
दंतेवाड़ा में 28 नक्सलियों का एनकाउंटर, मुख्यमंत्री ने कहा- ये डबल इंजन सरकार का कमाल
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर