CM योगी के निर्मल गंगा संकल्प को 1.25 लाख दीपों से किया गया मजबूत 'जल दीपावली' से प्रकाशित हुई गंगा की धारा

यूपी के उन्नाव जनपद में 1.25 लाख दीयों से जल दीपावली मनाई गई। इस दौरान गंगा इकोसिस्टम और जल संरक्षक को लेकर लोगों को जागरुक भी किया गया। दीपदान के बाद गंगा की लहरों में अलौकिक नजारा देखने को मिला।

Asianet News Hindi | Published : Oct 21, 2022 7:45 AM IST / Updated: Oct 21 2022, 01:17 PM IST

जितेंद्र मिश्रा

उन्नाव: रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के साथ सीएम योगीआदित्यनाथ के नेतृत्व में सम्पूर्ण यूपी दीपावली उत्सव के लिए तैयार हो रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत पूरे प्रदेश के साथ साथ उन्नाव में जल दीपावली 1.25 लाख दीयों से मनाई गई। इस दीपावली का मुख्य उद्देश्य जल जीवन मिशन की सफलता की कहानी को आम जनमानस तक पहुंचाने के साथ साथ लोगों को जल संरक्षण, गंगा इकोसिस्टम के प्रति जागरूक करना था। 

Latest Videos

सवा लाख दीपकों से जगमगा उठा घाट
जल शक्ति मंत्री के आवाहन पर उन्नाव जिले में नगर सहित ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को जल दीपावली धूमधाम से मनाई गई। घाटों पर जले सवा लाख दीपकों से पूरा घाट जगमगा उठा। घाटों पर लोगों ने पूजन-अर्चन कर आरती उतारी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही गंगा में दीपदान किए गए। दीपदान पर गंगा की लहरें दीपक की रोशनी से टिमटिमा उठे। जिससे घाटों पर अलौकिक नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में उन्नाव सीडीओ का अहम योगदान रहा। वहीं जिले के कई विधायकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और मां गंगा की आरती की। जिले बक्सर स्थित माँ चंद्रिका देवी घाट पर 1 लाख व रौतापुरघाट पर 25 हजार दिए के साथ अन्य 34 गंगा आरती स्थल पर दीप जलाए गए।

मां गंगा की महाआरती का हुआ आयोजन
इस कार्यक्रम के लिए  उन्नाव जिले के घाट में सवा लाख दियो से जल दीपावली मनाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसे देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी पिछले कई दिनों से तैयारी करा रहे थे। गुरुवार शाम जिले के बक्सर घाट और रौतापुर घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया इसके साथ ही सरकार की उपलब्धियों को लेकर घाटों पर तरह-तरह की रंगोली बनाई गई। शाम के समय सदर विधायक पंकज गुप्ता और भगवन्त नगर विधायक आशुतोष शुक्ला पहुंचे जहां बक्सर घाट में एक लाख और रौतापुर घाट में 25000 दीपक जलाए गए। दीपों की टीम टीम आहट से घाट जगमग हो गए जिससे एक अलौकिक का नजारा देखने को मिला। इस दौरान मां गंगा की महाआरती का आयोजन किया गया, जहां घंटा घड़ियाल की आवाज से घाट गुंजायमान हो गए। जिसके बाद सभी ने मां गंगा में दीपदान किए। गंगा का जलस्तर बड़ा होने के कारण लहरों में टिमटिमा रहे दीपो से विहंगम नजारा देखने को मिला।

उन्नाव के पहले गंगा हाट का हुआ उद्घाटन, महिलाओं में हर्ष का माहौल 
जल दीपावली कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से सीडीओ उन्नाव द्वारा दिए गए विचार "गंगा घाट से गंगा हाट" के तहत बनवाए गए चंद्रिका देवी मंदिर गंगा घाट का उद्घाटन किया गया। सीडीओ ने बताया कि शासन की शीर्ष प्रथमिमताओं में गंगा इकोसिस्टम को जनपद उन्नाव में विकसित किया जाना है। नमामि गंगे समिति में शासन स्तर से घाट से हाट तक थीम को 2 महीने पहले स्वीकृत दे दी गई थी। जिस के क्रम में यह पहला गंगा हाट का उद्घाटन गुरुवार को किया गया है। जनपद में जल दीपावली कार्यक्रम सफल होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। खास तौर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में गंगा हाट बनने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। 

बढ़ा लेजर शो का दायरा, कई देशों के राजदूत होंगे शामिल, पीएम मोदी ऐसे करेंगे अयोध्या दीपोत्सव की शुरुआत

Share this article
click me!

Latest Videos

रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
उपचुनाव में डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकती है मायावती की एंट्री, 5 प्वाइंट में समझिए कैसे
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल