हिंदूवादी नेता की हत्या के बाद मुंबई चला गया था शूटर, एटीएस ने किया ऐसे गिरफ्तार

Published : Feb 06, 2020, 10:56 AM IST
हिंदूवादी नेता की हत्या के बाद मुंबई चला गया था शूटर, एटीएस ने किया ऐसे गिरफ्तार

सार

रणजीत बच्चन (रंजीत) के परिजन के मोबाइल फोन और सीडीआर खंगालने के बाद मुंबई कनेक्शन सामने आया। पुलिस और एसटीएस की टीम ने बुधवार को मुंबई से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। संभावना है कि पुलिस जल्द इस हत्याकांड का खुलासा करेगी। 

लखनऊ ( Uttar Pradesh)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्याकांड का जल्द ही खुलासा हो जाएगा। एटीएस और पुलिस ने इस मामले में एक शॉर्प शूटर को गिरफ्तार किया है। वह वारदात को अंजाम देने के बाद मुंबई फरार हो गया था। एटीएस पुलिस टीम आज मुंबई से शूटर को लखनऊ लेकर आ रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अभी एक संदिग्ध फरार है। बता दें कि दो फरवरी को हिंदूवादी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस तरह मुंबई पहुंची एटीएस
रणजीत बच्चन (रंजीत) के परिजन के मोबाइल फोन और सीडीआर खंगालने के बाद मुंबई कनेक्शन सामने आया। पुलिस और एसटीएस की टीम ने बुधवार को मुंबई से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। संभावना है कि पुलिस जल्द इस हत्याकांड का खुलासा करेगी। 

यह है मामला
विश्व हिंदू महासभा अध्यक्ष रंणजीत बच्चन रविवा दो फरवरी को मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। हजरतगंज इलाके के ग्लोक पार्क के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। इससे उनकी मौत हो गई। इस दौरान उनका मौसेरे भाई आदित्य भी गोली लगने से घायल हो गया था। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

रणजीत ने की थी शादी
रणजीत गोरखपुर में गोला क्षेत्र के अहिरौली गांव के लाला टोला के रहने वाले थे। उन्होंने तीन शादी की थी। एक शादी साइकिल यात्रा दल में उनके साथ रही कालिंदी शर्मा से रचाई थी। इससे पहले उनकी शादी परिवार के लोगों ने कराई थी। हालांकि बाद में उस पत्नी से विवाद हो गया और वह उनसे अलग हो गई। करीब दो साल पहले एक अधिकारी की बेटी से तीसरी शादी की थी। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी में क्या है नंद बाबा मिशन? गांव से शहर तक बदल रही तस्वीर, 60 हजार लोगों को रोजगार
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आग उगलेगा आसमान! प्रयागराज में हीटवेव, आगरा-लखनऊ में भी खतरनाक गर्मी