एशिया के सबसे बड़े एयर शो में शामिल होगा ये 4 किलो का हेलीकॉप्टर, जानिए क्या है खासियत

Published : Feb 03, 2021, 07:10 PM IST
एशिया के सबसे बड़े एयर शो में शामिल होगा ये 4 किलो का हेलीकॉप्टर, जानिए क्या है खासियत

सार

आईआईटी कानपुर ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि चार किलो का हल्का हेलीकॉप्टर विकसित किया गया है, जो एयरो-इंडिया 2021 में भाग लेगा। हेलीकॉप्टर की डिजाइन सेना को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।

कानपुर  (Uttar Pradesh) । आईआईटी कानपुर ने चार किलो का हेलीकॉप्टर तैयार किया है। दावा है कि इस हेलीकॉप्टर  जिसकी मदद से सेना के किसी भी कठिन मिशन को आसानी से पूरा किया जा सकता है।बता दें कि यह हेलीकॉप्टर बेंगलुरु में आयोजित होने वाले एशिया के सबसे बड़े शो एयरो इंडिया 2021 के दौरान IIT कानपुर के स्टार्टअप इंड्योरएयर हेलीकॉप्टर भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

रेस्क्यू में करेगा मदद
इसे IIT के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर वैज्ञानिक प्रोफेसर अभिषेक की देखरेख में तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर का निर्माण भारतीय सेना को ध्यान में रखते हुए किया गया है। साथ ही इसका प्रयोग कर मेडिकल किट और रेस्क्यू के लिए भी किया सकता है। 

 

ट्टीट कर दी जानकारी
IIT कानपुर ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि चार किलो का हल्का हेलीकॉप्टर विकसित किया गया है, जो एयरो-इंडिया 2021 में भाग लेगा। हेलीकॉप्टर की डिजाइन सेना को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान: CM योगी और राज्यपाल ने तय किया नोएडा से लखनऊ का सफर, यूपी के लिए ऐतिहासिक पल
Jewar Airport Inauguration में गूंजे ‘योगी जी लायो एयरपोर्ट’ गीत, जनसभा में दिखा जबरदस्त उत्साह