यहां जमीन में दबा मिला 3 हजार टन सोना, सरकार ने बेचने के लिए शुरू किया प्रोसेस

Published : Feb 20, 2020, 12:43 PM IST
यहां जमीन में दबा मिला 3 हजार टन सोना, सरकार ने बेचने के लिए शुरू किया प्रोसेस

सार

यूपी के सोनभद्र में जमीन के अंदर दबा 3 हजार हजार टन सोना मिला है। यूपी के खानिज विभाग ने इस सोने का पता लगाया है। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही इस सोने को निकालने का काम शुरू हो जाएगा। यूपी सरकार ने सोने को बेचने के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

सोनभद्र (Uttar Pradesh). यूपी के सोनभद्र में जमीन के अंदर दबा 3 हजार हजार टन सोना मिला है। यूपी के खानिज विभाग ने इस सोने का पता लगाया है। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही इस सोने को निकालने का काम शुरू हो जाएगा। यूपी सरकार ने सोने को बेचने के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
साल 2005 से जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की टीम सोने की खोजबीन कर रही थी। रिसर्च के बाद सोनभद्र में सोना होने के बारे में बताया गया था। साल 2012 में इस बात की पुष्टि भी कर दी गई थी। टीम ने बताया था, सोनभद्र की पहाड़ियों में सोना मौजूद है। जीएसआई की मानें तो हरदी क्षेत्र में 646.15 किलोग्राम सोने का भंडार है। वही सोन पहाड़ी में 2943.25 टन सोने का भंडार है।

सोनभद्र में इस जगह मिला है सोना
सोनभद्र के कोन क्षेत्र के हरदी गांव और महुली क्षेत्र के सोन पहाड़ी में सोने का बड़ा भंडार मिला है। ई-टेंडरिंग के माध्यम से ब्लॉकों के नीलामी के लिए शासन ने 7 सदस्यीय टीम भी गठित कर दी है। यह टीम पूरे क्षेत्र की जिओ टैगिंग करेगी। जानकारी के मुताबिक, सोने के अलावा सलैयाडीह क्षेत्र में एडालुसाइट, पटवध क्षेत्र में पोटाश, भरहरी में लौह अयस्क और छपिया ब्लाक में सिलीमैनाइट के भंडार की खोज की गई है। जिले के खनिज अधिकारी के.के राय ने बताया, सोनभद्र में यूरेनियम के भी भंडार होने की संभावना है, जिसकी तलाश की जा रही है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी के पास धमाका, ISI साजिश का शक! जिम्मेदारी लेने वाला संगठन कौन?
UP Election 2027: महिलाओं को 50 हजार देगी योगी सरकार? अखिलेश से बड़ी तैयारी!