
हरदोई (Uttar Pradesh) । तेज आंधी-पानी आने की वजह से गिरे पक्के मकान की दीवार के मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब घर में चल रहे रामायण पाठ में शामिल हुए थे। मरने वालों में वह शख्स भी शामिल था, जिसके जनेऊ संस्कार के लिए धार्मिक आयोजन किया गया था। वहीं, गुरुवार को जब सभी के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। यह घटना मढिया गांव में बुधवार की देर शाम की है।
यह है पूरा मामला
रामनरेश पांडेय के बेटे रामेंद्र व शैलेन्द्र का जनेऊ संस्कार शुक्रवार को होना था। घर के बाहर बरामदे में रामचरित मानस का पाठ का आयोजन किया गया था। देर शाम को भोजन करके सभी लोग रामायण पाठ सुन रहे थे। इसी दौरान रात करीब आठ बजे आंधी के साथ तेज बारिश होने लगी। जिसमें रामनरेश के घर की पक्की दीवार भरभरा कर गिर गई। वहां मौजूद पांच लोग मलबे में दब गए। जिसमे दब कर रामेन्द्र, उसके बाबा गोकरन, मामा मझिलके मिश्रा, मौसा राजेश की मौत हो गई है। जबकि पिता रामनरेश की हालत गंभीर है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गांव वालों ने किया रेस्क्यू
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। जिसके बाद गांव वाले अन्य को बचाने दौड़ पड़े। मलबे को हटाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में रामनरेश पांडेय उनके बेटे रामेंद्र भाई गोकरण, उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाने के गांव शाहपुर खुर्द निवासी साढ़ू राजेश व खानपुर निवासी साला राजकिशोर सभी को देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन ले जाया गया। जिसमे कई लोगों की जान बच भी गई।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।