वाराणसी में ट्रिपल मर्डर: मां-बेटी और बेटे के सिर पर हंसिया से वार, घर के अंदर का नजारा देख सहम गए लोग

Published : Jan 12, 2023, 05:31 PM IST
वाराणसी में ट्रिपल मर्डर: मां-बेटी और बेटे के सिर पर हंसिया से वार, घर के अंदर का नजारा देख सहम गए लोग

सार

यूपी के वाराणसी में घर में घुस कर मां-बेटे और उसकी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतकों के शरीर और सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में हुए ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया। घर में घुसकर महिला- बेटे और एक बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बता दें कि तीनों के शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े मिले। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस के मुताबिक, इस घटना को एक दिन पहले अंजाम दिया गया है। बता दें कि मृतकों के शरीर और सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

पिछले 2 दिनों से घर में नहीं हो रही थी हलचल
पुलिस को शक है कि महिला के दामाद ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस फरार दामाद की तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिल्कीपुर गांव निवासी 55 वर्षीय महिला रानी गुप्ता करीब 6 साल से अपने पति भोलानाथ से अलग रह रही थी। रानी और उसके पति भोलानाथ का मुकदमा भी चल रहा है। बता दें कि भोलानाथ अपने बड़े बेटे दीपक के साथ पनियरा गांव में रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 2 दिन से रानी के घर में कोई हलचल होती नहीं दिखी। जब आज लोगों ने घर का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आहट नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

फरार दामाद की तलाश कर रही पुलिस
जब पुलिस रानी के घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुई तो रानी, उसकी 26 साल की बेटी पूजा और छोटे बेटे का शव जमीन पर पड़ा मिला। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम की जांच में मौके से डंडा, हंसिया और एक टूटी हुई कुर्सी मिली। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रानी की शादीशुदा बेटी अक्सर अपनी मां के घर आया करती थी। पूजा की शादी वंदेपुर गांव निवासी अरविंद गुप्ता से हुई है। अरविंद भी अक्सर अपनी ससुराल आया करता था। लोगों ने बताया कि कल यानि की बुधवार को अरविंद को आखिरी बार रानी के घर पर देखा गया था। एडिशनल सीपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।

3 दिन से घर के बाहर नहीं निकले थे पति-पत्नी, वाराणसी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो खौफनाक सच आया सामने

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल