अभी खत्म नहीं हुई गालीबाज श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें, इस बड़ी कार्रवाई की भी चल रही तैयारी

गालीबाज नेता त्यागी के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई कर सकता है। मिल रही जानकारी के अनुसार श्रीकांत त्याग ने जितनी संपत्ति अर्जित की है, उसके हिसाब से इनकम टैक्स काफी कम भरा गया है। इसी वजह से  इनकम टैक्स भी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ रेड कर सकती है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2022 4:10 AM IST

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स परिसर में महिला के साथ गाली-गलौज और 25 हजार रुपए का इनामी आरोपी श्रीकांत त्यागी पुलिस की गिरफ्त में आ गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा भी जा चुका है। जेल में बंद श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें और भी बढ़ती जा रही है। त्यागी पर अब इनकम टैक्स विभाग शिकंजा कसने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार त्यागी ने 2022-23 में 4,53,000 रुपये इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरा है। तो वहीं श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने भी रेंटल प्रॉपर्टी से आईटीआर फाइल की है।

संपत्ति के आधार पर इनकम टैक्स की कम भरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार जितनी संपत्ति आरोपी त्यागी ने अर्जित की है, उस अनुपात में इनकम टैक्स की भरपाई नहीं की है। इसी वजह से इनकम टैक्स भी त्यागी के खिलाफ रेड कर सकती है। बता दें कि नोएडा  पुलिस ने आरोपी श्रीकांत त्यागी को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया था, जहां पर कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। पुलिस ने अभी कस्टडी की कोर्ट से कोई मांग नहीं की है। आरोपी को पुलिस ने मेरठ से अरेस्ट किया था। इतना ही नहीं श्रीकांत त्यागी के खिलाफ प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके के व्यापारी विपिन गुप्ता ने ऑनलाइन शिकायत की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि श्रीकांत त्यागी ने न सिर्फ महिला से बदसलूकी व हाथापाई की, बल्कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर पूरे बनिया समाज को अपमानित किया है। उन्होंने आगे कहा कि श्रीकांत त्यागी के वीडियो वायरल होने से बनिया समाज के लोग आहत हैं। 

Latest Videos

सपा नेता ने त्यागी को लेकर कही ये बात
श्रीकांत त्यागी को पास देने के मुद्दे पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी पूरे देश में झूठ और भ्रमजाल में फंसा रही है। चार दिन से लगातार भाजपा के किसान मोर्चा के रूप में उसका नाम चल रहा है। पर पिछले सात आठ महीने में कोई पास नहीं बना। मौर्य आगे कहते है कि पिछले कई महीने से मैं विधानसभा में नहीं गया। बीती 11 जुलाई को एमएलसी बना इसके बाद कोई पास नहीं बना। तो फिर कहां से श्रीकांत त्यागी का पास बन गया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा कि श्रीकांत त्यागी को कोई पास नहीं दिया और ये भाजपा का झूठ है, तिकड़म है। 

नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की अभी और बढ़ेगी मुसीबत, प्रयागराज से लगने वाला है बड़ा झटका

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?