सेना के 2 जवान की सड़क हादसे में मौत, पिता ने कहा- क्या पता था जो खुशी के लिए किया वो बन जाएगी काल

Published : Nov 27, 2019, 07:22 PM IST
सेना के 2 जवान की सड़क हादसे में मौत, पिता ने कहा- क्या पता था जो खुशी के लिए किया वो बन जाएगी काल

सार

छुट्टी पर आए सेना के 2 जवानों की ड्यूटी पर वापस लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों जवान कार से वापस लौट रहे थे। हादसा राजस्थान में नागौर स्टेट हाईवे पर सोमवार देर रात हुआ। बजरी से भरे एक डंपर से कार की टक्कर हुई थी।

लखनऊ (Uttar Pradesh). छुट्टी पर आए सेना के 2 जवानों की ड्यूटी पर वापस लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों जवान कार से वापस लौट रहे थे। हादसा राजस्थान में नागौर स्टेट हाईवे पर सोमवार देर रात हुआ। बजरी से भरे एक डंपर से कार की टक्कर हुई थी।

गार्ड आफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार
एक जवान वेदप्रकाश (32) यूपी के फिरोजाबाद का रहने वाला था। जबकि दूसरा जवान शिवकुमार (30) मथुरा का रहने वाला था। वेदप्रकाश फिरोजाबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र के छितरई गांव के रहने वाले थे। रविवार को वो छुट्टी पर घर आए थे। सोमवार को अपने साथी शिवकुमार के साथ कार से ड्यूटी के लिए निकले थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें गार्ड आफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार किया गया। 

जवान के पिता ने कही ये बात
वेदप्रकाश के पिता ने बताया, बेटे के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। मैं टीचर के पद से रिटायर्ड हूं। मैं जब रिटायर हुआ था तब बेटे को कार दिलाई थी। मुझे क्या पता था कि जो मैं उसकी खुशी की लिए दिलवा रहा था वो एक दिन काल बन जाएगी। मई 2018 में बेटा आर्मी के सीक्रेट मिशन पर साउथ अफ्रीका भी गया था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग 12 रेपिड डिव बटालियन जैसलमेर में थी। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Agriculture News: साथी पोर्टल से बीज वितरण पारदर्शी, किसानों को मिलेगा असली और गुणवत्तापूर्ण बीज
Mahashivratri 2026: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना