आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले सेना के दो जवान गिरफ्तार, 4 लाख में लेते थे ठेका

Published : Feb 28, 2020, 11:06 AM IST
आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले सेना के दो जवान गिरफ्तार, 4 लाख में लेते थे ठेका

सार

सेना में भर्ती कराने के नाम पर कैंडीडेट्स से ठगी करने वाले दो सेना के जवानो को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को इनके पास से कई कैंडीडेट्स की मार्कशीट व सफारी गाड़ी बरामद की है। एसटीएफ ने लखनऊ के कैंट इलाके से दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूंछताछ की जा रही है

लखनऊ (Uttar Pradesh ). सेना में भर्ती कराने के नाम पर कैंडीडेट्स से ठगी करने वाले दो सेना के जवानो को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को इनके पास से कई कैंडीडेट्स की मार्कशीट व सफारी गाड़ी बरामद की है। एसटीएफ ने लखनऊ के कैंट इलाके से दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूंछताछ की जा रही है। 

बता दें कि सेना की भर्ती में मेडिकल परीक्षा में टेम्परेरी अनफिट करार दिए गए कैंडीडेट्स को पास कराने का झांसा देकर उनसे रूपए ऐंठने के मामले में एसटीएफ ने सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए जवान रोहित पांडेय व रंजीत सिंह बताए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो इनसे पूंछताछ में कई सेना भर्ती में ठगी मामले के कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। 

चार लाख में लेते थे मेडिकल पास कराने का ठेका
सूत्रों की माने तो ये कैंडीडेट को 4 लाख रुपये में पास करवाने का झांसा देते थे। ये लोग लखनऊ और अमेठी में भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों को फंसाते थे।  एसटीएफ को पता चला कि हर कैंडीडेट से मोटी रकम लेने के लिए इन्होंने लखनऊ में अड्डा बना रखा था। ये बेस कमांड अस्पताल, लखनऊ में रि-मेडिकल के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP News: तीन बहनों ने एक ही युवक से की शादी! वीडियो वायरल, आखिर क्या है पूरा मामला?
Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी