मनी लॉन्ड्रिंग केस में दो चीनी नागरिक अरेस्ट, यूपी के नंबर से चीन में चलाते थे WhatsApp

Published : Jan 24, 2021, 07:18 PM IST
मनी लॉन्ड्रिंग केस में दो चीनी नागरिक अरेस्ट, यूपी के नंबर से चीन में चलाते थे WhatsApp

सार

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून और व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा है कि "पिछले सप्ताह इसी तरह की धोखाधड़ी में गिरफ्तार 14 लोगों से पूछताछ के बाद दोनों के बारे में जनकारी मिली थी। एडीजी ने ये भी कहा कि पुलिस नियत प्रक्रिया का पालन कर रही है और अन्य काउंटर-इंटेलीजेंस को भी चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी के बारे में सूचित किया गया है।

नोएडा (Uttar Pradesh) । यूपी एटीएस ने आज मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चीन के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों एक ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गिरोह में शामिल थे और चीनी नागरिक यूपी के नंबर से चीन में व्हाट्सएप चलाते थे। इतना ही नहीं, फर्जी कागजात के जरिए सिमकार्ड प्राप्त कर बैंक में खाता खोलकर अवैध रूप से धन का आदान-प्रदान करते थे। फिलहाल, दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

14 लोगों से पूछताछ के बाद मिली थी जानकारी
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून और व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा है कि "पिछले सप्ताह इसी तरह की धोखाधड़ी में गिरफ्तार 14 लोगों से पूछताछ के बाद दोनों के बारे में जनकारी मिली थी। एडीजी ने ये भी कहा कि पुलिस नियत प्रक्रिया का पालन कर रही है और अन्य काउंटर-इंटेलीजेंस को भी चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी के बारे में सूचित किया गया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट