लॉकडाउन: दो दिन से भूखे परिवार ने पुलिस को फोन कर बताई आपबीती, पुलिस ने आधे घंटे में पहुंचाई मदद

कानपुर के गम्भीरपुर गांव  रहने वाला एक परिवार दो दिन से भूखा था। परिवार का मुखिया त्रिभुवन पनकी में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। वहां से मिलने वाली मजदूरी से उसका परिवार चलता है। लेकिन बीते तीन दिन से लॉकडाउन के कारण फैक्ट्री भी बंद है

Asianet News Hindi | Published : Mar 26, 2020 11:02 AM IST

कानपुर(Uttar Pradesh ). कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए देश में किए गए लॉकडाउन से गरीबों को काफी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। हांलाकि सरकार ने इसके लिए गरीबों को कोई समस्या न हो इसके लिए तमाम व्यस्व्थाएं की है। लेकिन बहुत से लोग जानकारी के  जानकारी के अभाव में परेशान हैं। ऐसे ही एक मामला कानपुर से सामने आया है। जहां फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले शख्स का परिवार दो दिन से भूख से परेशान था। किसी ने उसे हेल्पलाइन के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस द्वारा उसे महज आधे घंटे के अंदर मदद पहुंचाई गई। 

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इस समय पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया गया है। जिसके बाद फैक्ट्रियां,शैक्षिक संस्थान,दुकाने सभी बंद हैं। इमरजेंसी सेवाओं के आलावा अन्य चीजों पर रोक है। इसी बीच कानपुर के गम्भीरपुर गांव  रहने वाला एक परिवार दो दिन से भूखा था। परिवार का मुखिया त्रिभुवन पनकी में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। वहां से मिलने वाली मजदूरी से उसका परिवार चलता है। लेकिन बीते तीन दिन से लॉकडाउन के कारण फैक्ट्री भी बंद है। 

Latest Videos

112 पर काल कर पुलिस से मांगी मदद 
त्रिभुवन के परिवार में उसकी पत्नी व दो बच्चे हैं। चार लोगों का खर्च मजदूरी से ही चलता है। दो दिन से इस परिवार ने कुछ नहीं खाया था। किसी ने त्रिभुवन की इस हालत को देखकर उससे 112 पर फोन कर मदद मांगने की सलाह दी। त्रिभुवन ने फोन कर अपनी आप बीती सुनाई। त्रिभुवन की बात सुनते ही पुलिस हरकत में आई और महज आधे घंटे के भीतर पीआरवी 0409 के पुलिसकर्मी त्रिभुवन के घर पहुंच गए थे। उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाक़ात की और उन्हें राशन सामग्री दी। पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने उसके परिवार को अपने पास से कुछ आर्थिक मदद भी दिया। 

सीओ व इंस्पेक्टर ने गरीबों में बांटे फल 
कानपुर के बर्रा थाना इलाके में इंस्पेक्टर रणजीत राय ने गरीब मजदूरों फल व राशन सामग्री वितरित की। कुछ को सब्जियां भी खरीदकर दीं। उधर सीसामऊ सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने अपने सर्किल में राशन, सब्जी और दूध वितरित किया। साथ ही उन्होंने फूड के पैकेट भी बंटवाएं। उन्होंने बताया कि जितना संभव होगा वह इस तरह से हर रोज लोगों की मदद करते रहेंगे। 

कोई भी परेशानी हो करें 112 पर कॉल- आईजी 
कानपुर के आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने बातचीत के दौरान बताया कि कि इस समय संकट की घड़ी है। ऐसे में किसी को भी कोई समस्या हो तो वह 112 पर कॉल कर सकता है। उसकी तुरंत मदद की जाएगी।  
 

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल