एटा में सपा नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व विधायक की संपत्ति को लेकर पुलिस ने जारी किया बड़ा आदेश

Published : Jun 02, 2022, 02:07 PM IST
एटा में सपा नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व विधायक की संपत्ति को लेकर पुलिस ने जारी किया बड़ा आदेश

सार

एटा के पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके छोटे भाई जुगेंद्र सिंह यादव की मुसीबतें बढ़ गई हैं। पुलिस ने बुधवार को भारी फोर्स के साथ उनके घर दबिश दी है।

एटा- गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे एटा के पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव  और उनके छोटे भाई सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। बुधवार देर शाम को एटा पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की गई। पुलिस भारी फोर्स के साथ उनके प्रेम नगर स्थित आवास पर पहुंची, लेकिन उस वक्त दोनों में से घर में कोई नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी का अधिपत्र और धारा 82 का नोटिस घर के गेट पर चस्पा कर मुनादी कराई।

पुलिस ने कराई दोनों भाइयों की मुनादी
पुलिस की टीम ने रात में कई थानों की फोर्स के साथ जुगेंद्र सिंह यादव और उनके बड़े भाई रामेश्वर सिंह यादव के प्रेम नगर स्थित आवास पर दबिश दी थी। इस दौरान दोनों भाईयों में से घर पर कोई नहीं मिला।  इसके बाद सीओ सिटी कालू सिंह के नेतृत्व मे दोनों के आवास के गेट पर गैंगस्टर एक्ट की गिरफ़्तारी का अधिपत्र चस्पा किया गया है। जिसमें अपर जिला जज कक्ष संख्या 8 एटा के हवाले से लिखा गया था कि ये गैंगस्टर एक्ट में आरोपी है इनको गिरफ्तार कर मेरे समक्ष प्रस्तुत किया जाए, इसमें कोई त्रुटि न हो।

गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी है दोनों भाई
इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ गेट पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया, पुलिस यहीं पर नहीं रुकी उन्होंने रामेश्वर सिंह यादव और जुगेन्द्र यादव के  प्रेम नगर स्थित घर के सामने मुनादी कराई कि दोनों गैंगस्टर एक्ट मे आरोपी हैं और दोनों अपने आप को न्यायालय में समर्पण कर दें। अगर दोनों नहीं पहुंचते है तो ऐसी  स्थिति में दोनों के घरों की कुर्की कराई जाएगी। सपा नेताओं के घर दबिश देने गए सीओ सिटी कालू सिंह ने बताया कि इन भाईयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में वारंट हैं इसलिए यहां पर दबिश दी गई है।

मेरठ में महापौर की कॉलोनी में अतिक्रमण पर चला बाबा का बुलडोज़र, जानिए क्या है पूरा मामला

जौनपुर में एक बार फिर गरजा बाबा का बुलडोज़र, इन जगहों को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बारात पहुंची, तभी पुलिस लेकर आ गई गर्लफ्रेंड... फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल