बदायूं में अनियंत्रित पिकअप ने सत्संग में आई 3 महिलाओं को रौंदा, सीएम योगी ने समुचित उपचार के दिए निर्देश

यूपी के बदायूं जिले में अनियंत्रित पिकअप ने तीन महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिलाएं सत्संग में शामिल होने के लिए बुलदंशहर से बदायूं में आई थी। यह हादसा बदायूं-मेरठ हाइवे पर शुक्रवार को हुआ है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 8, 2022 6:53 AM IST

बदायूं: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से सड़कों पर दौड़ रही तेज रफ्तार गाड़ियों के चलते कई दुर्घटनाओं के मामले सामने आए है। जिसमें लोगों की मृत्यु के साथ-साथ सामान की भी हानि हुई है। ऐसा ही एक हादसा बदायूं-मेरठ हाइवे पर शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा सामने आया है। जहां अनियंत्रित पिकअप ने तीन महिलाओं को रौंद दिया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। शहर में सत्संग में भाग लेने पहुंची महिलाएं शौच के लिए सड़क पार रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

तीनों घायल महिलाएं बुलंदशहर की है मूल निवासी
जानकारी के अनुसार यह हादसा शहर के दहगवां के उस्मानपुर गांव में हुआ है। सत्संग में भाग लेने पहुंचीं महिलाएं शौच के लिए सड़क पार रही थीं। इसी दौरान एक पिकअप गुन्नौर से सहसवान की ओर आ रही थी। जिसने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं जनपद बुलंदशहर की रहने वाली थी। इस हादसे की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इतना ही नहीं सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए है।

Latest Videos

लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को पहुंचाया अस्पताल 
बता दें कि दहगवां के उस्मानपुर गांव में हाइवे किनारे ही भोले बाबा का सत्संग चल रहा है। जिसमें भारी संख्या में लोग इकत्रित हुए हैं। इसी में शामिल होने बुलंदशहर इलाके की महिलाएं भी उस्मानपुर गांव पहुंची थी। सुबह तीन महिलाएं शौच के लिए निकली थी, तभी यह हादसा हो गया। राहगीरों एवं जरीफनगर पुलिस की मदद से तीनों को सीएचसी दहगवां एवं सहसवान सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीन मौतों से पूरे सत्संग में पहुंची महिलाओं में कोहराम मच गया। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गाड़ी की तलाश में जुटी हुई है।

अयोध्या: पुलिस चौकी के बगल में मिला बारूद का ढेर, जोरदार धामके के बाद पुलिस बताती रही सिलेंडर ब्लास्ट

बकरीद के मौके पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुसलमानों से की अपील, कहा- कुर्बानी में किसी की भावनाएं न हो आहत

फतेहपुर: राजस्वकर्मी ने किसान की भूमि को तालाब बताकर करा दी खुदाई, आहत होकर पीड़ित ने उठा लिया बड़ा कदम

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला