शाहजहांपुर पुलिस को ऑपरेशन क्लीन के तहत मिली बड़ी सफलता, 371 लोगों की गिरफ्तारी के साथ बरामद किया ये सामान

शाहजहांपुर पुलिस ने किया चार अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का खुलासा किया है। इसमें भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा 371 अभियुक्तों को गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस अब उन लोगों की तलाश में जुट गई है जिनको ये हथियार बेचे गए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jun 14, 2022 2:57 AM IST

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पुलिस को ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत बहुत बड़ी सफलता मिली है। जिले की पुलिस ने शहर की चार बड़ी शस्त्र फैक्ट्रियों का खुलासा किया है। जिसके बाद पुलिस करीब पिछले तीन महीनों में इन चार बड़ी शस्त्र फैक्ट्रियों से ना केवल भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ कारतूस बरामद किया है बल्कि इस मामले में 371 अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने गोकसी में शामिल तस्करों के पास से करीब 226 चापर भी बरामद किए हैं।

काले कारोबार में मुखबिरों को लगाकर पुलिस गई पहुंच
जानकारी के अनुसार शहर में अवैध हथियारों की सप्लाई और उनको खरीदने को लेकर पुलिस को इनपुट मिल रहा था। इतना ही नहीं हथियारों की डिमांड बढ़ने के साथ ही कुछ जगहों पर शस्त्र फैक्ट्रियां भी लगातार संचालित हो रही थी। ऐसी सूचना मिलने पर पुलिस ने मुखबिरों को लगाकर हथियारों के काले कारोबार तर अपनी पुहंच बनाई। इसके अलावा लोगों की पहचान कर छापेमारी कर अवैध शस्त्रों के चल रहे खेल का खंडन किया। पुलिस ने पिछले तीन महीनों में चार बड़ी शस्त्र फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए 371 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Latest Videos

पुलिस हथियारों को खरीदने वालों की कर रही छानबीन
अवैध हथियारों के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ-साथ पुलिस उन अपराधियों की भी छानबीन कर रही है जिन लोगों को इन अपराधियों ने अवैध शस्त्र बेचे थे। फिलहाल पुलिस लगातार इन संचालकों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। इसके अलावा पुलिस ने गो तस्करी में शामिल लोगों के पास से करीब 226 चापर बरामद किए हैं। पुलिस इस प्रकार की सूचना मिलने के बाद निगरानी करते हुए ऐसे तस्करों का खुलासा जरूर करती है। अवैध हथियार ही नहीं अवैध रूप से बेचे खरीदने वाली हर वो चीज जो गलत है। उसका खुलासा पुलिस ने पहले भी किया और आगे भी करती रहेगी। 

पुलिस प्रशासन के लिए फिर चुनौती बन सकता है आने वाला शुक्रवार, चार दिन में इतने लोगों की हुई गिरफ्तारी

दुष्कर्म पीड़िता अधिवक्ता ने आरोपित दारोगा पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- चुप नहीं बैठूंगी

आजम खान ने सीतापुर जेल को बताया 'सुसाइड जेल' तो डीजी आनंद कुमार ने दिया करारा जवाब

Share this article
click me!

Latest Videos

मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?