केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का दावा- 'UP विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटों के साथ सत्ता वापसी करेगी BJP'

 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि  2022 के विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022) में बीजेपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) में पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में ज्यादा सीटें जीतेगी।

Asianet News Hindi | Published : Dec 29, 2021 11:24 AM IST

वाराणसी: पीएम मोदी (PM Modi) के संसदीय क्षेत्र कहे जाने वाले वाराणसी (Varanasi) पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag thakur) ने दावा किया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022) में बीजेपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) में पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में ज्यादा सीटें जीतेगी और किसानों के प्रदर्शन का क्षेत्र में जनभावना पर कोई असर नहीं होगा। भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव के सह-प्रभारी अनुराग ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि यूपी में बीजेपी 300 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

किसानों के लाभ के लिए लाए थे विधेयक: अनुराग
उन्होंने कहा कि हम विधेयक किसानों के लाभ के लिए लाए थे। प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा, किसी न किसी कमी के कारण, हम किसानों को समझा नहीं पाए। अगर विधेयक निरस्त भी किए गए हैं, तो यह राष्ट्रीय हित में किया गया। तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को फायदा मिलेगा।  

Latest Videos

सपा और कांग्रेस पर बोला हमला
अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार के शासन काल के दौरान राज्य में गुंडाराज और माफियाराज के चलते लोग उत्तर प्रदेश से भाग गए थे और अब वे आदित्यनाथ शासन का काम देखकर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली समाजवादी पार्टी ने जहां महिलाओं पर कथित तौर पर अत्याचार किया था, वहीं उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ सरकार के तहत कोई भी महिलाओं को बुरे इरादे से देखने की हिम्मत नहीं कर सकता। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की रणनीति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनावों में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वालों के साथ हाथ मिलाया था। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी यह स्वीकार नहीं करेंगी कि सपा ने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे गुंडों का समर्थन किया था? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं अब रात में भी बाहर निकल सकती हैं और 'गुंडाराज और माफियाराज' के खिलाफ आदित्यनाथ सरकार की कार्रवाई के चलते अब कारोबारियों में भी विश्वास पैदा हुआ है।
भ्रामक खबरें फैलाकर देश की एकता को खत्‍म कर रहे पोर्टल और यूट्यूब चैनल: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- 'विश्वनाथ धाम के नए रूप को देखकर घबराया है विपक्ष'

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts