गोरखपुर में स्वतंत्रता दिवस पर बनेगा अनोखा रिकॉर्ड, इतने लोग एक साथ मिलकर गाएंगे राष्ट्रगान

Published : Aug 15, 2022, 10:41 AM ISTUpdated : Aug 16, 2022, 11:24 PM IST
गोरखपुर में स्वतंत्रता दिवस पर बनेगा अनोखा रिकॉर्ड, इतने लोग एक साथ मिलकर गाएंगे राष्ट्रगान

सार

भारत आजादी के जश्न में डूबा है। वहीं, यूपी के गोरखपुर जिले में गोरखपुर विकास प्राधिकरण एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रामगढ़ताल के किनारे आयोजित समारोह में एक लाख लोग एक साथ मिलकर राष्ट्रगान गाएंगे।

गोरखपुर: भारत अपनी आजादी के 75वां वर्ष पूर्णकर 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहा हैं। इसी उपलक्ष्य में गोरखपुर विकास प्राधिकरण एक भव्य समारोह का आयोजन कर एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस समारोह में करीब एक लाख लोग शामिल होंगे। यह कार्यक्रम रामगढ़ताल के किनारे आयोजित किया जाएगा। 15 अगस्त की सुबह से ही कार्यक्रम की तैयारियां शुरूकर दी गई हैं। देशभक्ति के गीतों के साथ तमाम तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समारोह से शामिल लोग शाम 6 बजे एक साथ मिलकर सामूहिक राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान गाएंगे। शाम के समारोह में बजाने के लिए 26 देशभक्ति गीतों का चयन किया गया है। 

देशभक्ति के रंग में डूबा गोरखपुर 
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह के अनुसार, सुबह से ही रामगढ़ताल क्षेत्र देशभक्ति के रंग में डूबा है। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जीडीए ने यूनिवर्सिटी, कॉलेजों के साथ ही मेडिकल एवं इंजीनियरिंग संस्थाओं के स्टूडेंट्स को भी आमंत्रित किया है। युवाओं का समूह अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति देगें। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधी भी वहां पर मौजूद होंगे। सभी लोगों के लिए 50 हजार राष्ट्रीय ध्वजों की व्यवस्था की गई है। इस भव्य आयोजन के चलते रूट डायवर्जन कर दिया गया है। साथ ही जीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से तिरंगा लाने की अपील की है।

समाजवादी पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा
देशभक्ति के रंग में रंगे सभी कर्मचारियों और नेताओं ने भी तिरंगा यात्रा निकाली है। इसी कड़ी में बेतियाहाता की समाजवादी पार्टी कार्यालय से रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष अवधेश यादव के नेतृत्व में हुई यह पदयात्रा पांडेयहाता, रेती चौक, नखास चौक, घोष कंपनी होते हुए गांधी प्रतिमा, टउन हॉल पर समाप्त की गई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने भारत छोड़ो आंदोलन को जनआंदोलन बनाकर लोगों को इसमें शामिल होने का जोश भरा था। डा. राममनोहर लोहिया, अरुणा आसफ अली, जय प्रकाश नारायण, ऊषा मेहता के साथियों ने अंग्रेजों की जड़ें हिला दी थीं। 

अमृत महोत्सव पर चखिए तिरंगा सैंडविच, तिरंगा राइस और तिरंगा लस्सी का स्वाद, रेस्टोरेंट की डिश देख हर कोई हैरान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार, लाखों लीटर शराब जब्त
योगी सरकार का सोलर बूम: 1038 MW क्षमता और 300654 इंस्टॉलेशन से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम