नौकरी ज्वाइन करने आई नर्स का शव दीवार से लटकता मिला, युवती के मामा ने लगाया ये गंभीर आरोप

Published : May 01, 2022, 10:54 AM IST
नौकरी ज्वाइन करने आई नर्स का शव दीवार से लटकता मिला, युवती के मामा ने लगाया ये गंभीर आरोप

सार

उन्नाव के न्यू जीवन हॉस्पिटल में एक युवती का शव लटकता हुआ मिला। युवती नर्स की ज्वाइनिंग के लिए आई थी। हालांकि अगली ही सुबह उसका लटकता शव मिलने के बाद परिजनों ने रेप औऱ मारपीट के बाद हत्या की आशंका जताई। 

उन्नाव: बांगरमऊ कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के न्यू जीवन हॉस्पिटल में नौकरी ज्वाइन करने आई एक नर्स का शव अस्पताल की दीवार पर लटकता मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में शव के मिलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं परिजन बेटी के शव को देख बदहवास हो गए। मामले में मृतका के मामा ने युवती के साथ रेप और मारपीट के बाद हत्या का आशंका जताई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

अगली ही सुबह लटका मिला शव 
शव मिलने के बाद मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा गैंगरेप और हत्या को लेकर दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि न्यू जीवन नर्सिंग होम का संचालन बांगरमऊ के दुल्लापुरवा गांव के पास हो रहा है। यहां गांव की ही एक युवती नर्स के काम के लिए ज्वाइनिंग करने पहुंची थी। हालांकि अगली सुबह उसका शव अस्पताल की दीवार पर लटकता हुआ मिला। मामले में परिजनों के द्वारा दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतका के मामले में कहा कि कुछ गलत काम करने के बाद ही उनकी भांजी के शव को फंदे से लटकाया गया है। 

मुकदमा हुआ दर्ज
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मौत किस वजह से हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल जाएगा। उसी का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की छानबीन भी की जा रही है। 

स्कूल जाने के दौरान हुई मुलाकात के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला ये राज

खेत गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने घटना को छिपाने के लिए अपनाया ये तरीका

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां