उन्नाव: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई रेप की पुष्टि, अस्पताल के पिछले हिस्से की दीवार में लटका मिला था शव

Published : May 01, 2022, 02:26 PM ISTUpdated : May 01, 2022, 02:47 PM IST
उन्नाव: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई रेप की पुष्टि, अस्पताल के पिछले हिस्से की दीवार में लटका मिला था शव

सार

उन्नाव के न्यू जीवन हॉस्पिटल में एक युवती के लटकते शव मिलने पर रेप की पुष्टि हुई है। अस्पताल के पीछले हिस्से की दीवार पर मृतका का शव लटकता हुआ मिला था। परिजनों ने आशंका जताई थी कि रेप के बाद हत्या कर दी गई है। 

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली के अंतर्गत क्षेत्र के अस्पताल में शनिवार को एक नर्स का शव दीवार पर लटकता मिला। युवती की संदिग्ध मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। उन्नाव एडिशनल एसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि कल बांगरमऊ के न्यू लाइफ अस्पताल में एक युवती का शव मिला था। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया जिसमें रेप की पुष्टि नहीं हुई। मामले की जांच की जा रही है और जो भी स्थिति बनेगी उसके अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में न्यू जीवन अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी संदीप राजपूत को गिरफ्तार किया है। युवती की नौकरी संदीप राजपूत ने ही न्यू जीवन अस्पताल में लगवाई थी। मृतका की मौत वाले दिन दोनों के बीच विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि लड़की संदीप से शादी करना चाहती थी लेकिन उसने माना कर दिया था। 

बीते शनिवार यानी 30 अप्रैल को यह घटना लड़की सुबह आठ बजे तक ठीक थी। लेकिन उसके थोड़ी देर बाद लड़की का शव अस्पताल के पिछले हिस्से में लटका मिला था। एडिशनल एसपी शशि शेखर सिंह ने यह भी बताया कि शुरूआती जांच में अस्पताल बिना लाइसेंस के चल रहा था। हमने इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी है।

शुक्रवार को ही ज्वाइन किया था अस्पताल
आपको बता दें कि उन्नाव के बांगरमऊ इलाके के हरदोई-उन्नाव मार्ग किनारे गांव दुल्लापुरवा के पास अस्पताल खुला है। जहां शुक्रवार को एक 19 साल की लड़की नौकरी करने आई थी। पहले दिन ही उसकी नाइट शिफ्ट थी। तो वहीं दूसरे दिन शनिवार की सुबह अस्पताल के पिछले हिस्से में दीवार से निकल रहे लोहे के सरिए से उसका शव लटकता मिला। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया था। 

मृतका के हाथ सीने और दीवार में थे दबे
पुलिस ने युवती की मौत के मामले में संदीप राजपूत, चांद आलम, नूर आलम और अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवती की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची तो पुलिस ने देखा कि फंदे पर लटकी मृतका के मुंह पर मास्क और हाथों में एक रूमालनुमा एक कपड़ा साथ ही दोनों हाथ सीने और दीवार के बीच दबे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने शुरुआती जांच और पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

नौकरी ज्वाइन करने आई नर्स का शव दीवार से लटकता मिला, युवती के मामा ने लगाया ये गंभीर आरोप

स्कूल जाने के दौरान हुई मुलाकात के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला ये राज

खेत गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने घटना को छिपाने के लिए अपनाया ये तरीका

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026-27: नगर विकास, स्मार्ट सिटी और शहरी अवसंरचना से बदलेगा नया उत्तर प्रदेश
UP Budget 2026-27: जेवर एयरपोर्ट, हवाई कनेक्टिविटी और EV बसों को मिला बड़ा बजट सपोर्ट