'दवा खाकर किया रेप, ब्लीडिंग के बाद युवती के बेहोश होने पर भाग गया' आरोपी प्रेमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Published : Nov 13, 2022, 06:01 PM IST
'दवा खाकर किया रेप, ब्लीडिंग के बाद युवती के बेहोश होने पर भाग गया' आरोपी प्रेमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सार

यूपी के उन्नाव में दलित छात्रा की हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि शक्तिवर्धक दवा खाकर उसने छात्रा से दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता का खून अधिक बहने के कारण उसकी मौत हो गई। 

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में दलित छात्रा की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि छात्रा के प्रेमी ने पहले छात्रा के साथ दरिंदगी की औऱ उसके बाद हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिछले दो सालों से उनका अफेयर चल रहा था। घटना से पहले भी छात्रा की युवक से बात हो रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पूछताछ के दौरा अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा के अंदरूनी हिस्से में गहरी चोटें आई हैं। छात्रा के शरीर से काफी खून निकलने के कारण उसकी मौत हुई है। ऐसे में प्रेमी युवक के कुबुलनामे पर भी सवाल उठते हैं। बता दें कि पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है। 

दवा खाकर संबंध बना रहा था प्रेमी
आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी राज की उम्र 25 साल है और वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। छात्रा की छाती पर भी राज नाम लिखा था। आरोपी राज ने बताया कि घटना वाले दिन छात्रा अपने कॉलेज नहीं गई थी। इस दौरान दोनों की चैट पर बात हो रही थी। इसके बाद राज ने छात्रा से घर आने के लिए पूछा तो पहले तो छात्रा ने इंकार कर दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद छात्रा युवक को घर बुलाने के लिए राजी हो गई। इसके बाद आरोपी ने घर से निकल कर छात्रा को मैसेज किया। आरोपी ने बताया कि इस दौरान वह अपने साथ शक्तिवर्धक दवा भी लेकर गया था। युवक ने बताया कि संबंध बनाने से पहले उसने 2 गोली खाई थीं।

ज्यादा खून बहने से हुई छात्रा की मौत
इसके बाद छात्रा ने प्रेमी को रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोपी ने कहा कि वह काफी देर तक प्रेमिका के साथ जबरदस्ती करता रहा। आरोपी ने कहा कि उस दौरान उसे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। थोड़ी देर बाद छात्रा बेहोश होने लगी और उसके काफी ब्लीडिंग होने लगी। प्रेमिका की यह हालत देख आरोपी डरकर भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान छात्रा उससे मदद मांगती रही और उसके पीछे-पीछे आंगन तक आई। इसके बाद वह गिर गई। आरोपी ने बताया कि छोटी बहन के घर आने का समय हो रहा था। इसलिए वह घर से फरार हो गया। बाद में उसे पता चला कि उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के फोन से अन्य लड़कियों की चैट भी मिली हैं।

पुलिस की थ्योरी से संतुष्ट नहीं मृतका की मां
इन लड़कियों से भी आरोपी इसी तरह की बातें करता था। आरोपी युवक खुद से 5-6 साल छोटी लड़कियों को निशाना बनाता है। मृतका की छोटी बहन ने बताय़ा कि जब वह घर पहुंची तो पीछे का दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर बड़ी बहन आंगन में पड़ी मिली। उसके शरीर से काफी खून बह रहा था और शरीर पर कपड़े भी नहीं थे और प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। मृतका के शरीर को चादर से ढकने के बाद उसने अभिभावक को मामले की जानकारी दी। वहीं मृतका की मां पुलिस की थ्योरी से संतुष्ट नजर नहीं आ रही हैं। उनका कहना है कि कोई एक व्यक्ति उनकी बेटी की इतनी बुरी हालत नहीं कर सकता है। उसके साथ गैंगरेप कर उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया और चाकू डाला गया है। मृतका की मां ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

आरोपी को किया गिरफ्तार
वहीं मृतका के शव का पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टरों की टीम ने बताया कि छात्रा के प्राइवेट पार्ट में कोई कठोर चीज डालने से गंभीर चोट आई है। जिस कारण छात्रा के शरीर से करीब 2 लीटर खून बहा है। इसके अलावा छात्रा के नाखून, होंठ और स्तन के भी सैंपल लिए गए हैं। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि छात्रा और युवक एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों के फोन से चैट भी सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

गंगा स्नान से वापस आ रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से चाचा भतीजे घायल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम