उन्नाव में लगा जाम बना विवाहिता की मौत का कारण, इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे परिजन

उन्नाव के नवीन गंगा पुल पर लगे जाम में फंसकर विवाहिता की मौत हो गई। नवीन पुल से लेकर राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक खचाखच जाम लगा था। जिसकी वजह से युवती की मौत रास्ते में ही हो गई। इस हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।

Pankaj Kumar | Published : Apr 20, 2022 9:07 AM IST / Updated: Apr 20 2022, 02:39 PM IST

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव में बुधवार की सुबह नवीन पुल पर एक कार दूसरे वाहन से टकराकर बीच सड़क पर खड़ी हो गई। जिससे जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में नवीन पुल से लेकर राजधानी मार्ग स्थित सब्जी मंडी तक भीषण जाम लग गया। इस दौरान कंचन नगर निवासी एक बीमार विवाहिता को उसके परिजन इलाज के लिए ई रिक्शे से कानपुर हैलट ले जा रहे थे। तभी बालूघाट मोड़ के पास उसकी मौत हो गई। जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं भीषण जाम होने के बावजूद दूर दूर तक पुलिस नजर नहीं आई। जिससे प्रतिदिन लगने वाले जाम को लेकर राहगीर पुलिस और जिला प्रशासन को कोसते नजर आए। 

सुबह का समय होने की वजह से लगा जाम
सुबह करीब नौ बजे एक कार चालक कानपुर से शुक्लागंज की ओर आ रहा था। तभी बीच पुल पर आगे चल रहे वाहन में कार सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त होकर बीच सड़क पर खड़ी हो गई। सुबह पीक ऑवर का समय होने के कारण एक ओर का यातायात ठप हो गया और जाम लगना शुरू हो गया। जाम लगता देख वाहन सवार जल्दबाजी में निकलने लगे। इस दौरान कुछ ही देर में नवीन पुल से लेकर राजधानी मार्ग तक भीषण जाम लग गया। 

Latest Videos

करीब एक घंटे में फसे रहे जाम में 
इस बीच सुबह करीब नौ बजे कंचन नगर निवासी रामचंद्र प्रजापति अपनी बीमार बेटी सावित्री प्रजापति (27) को इलाज के लिये कानपुर हैलट अस्पताल ई रिक्शा से ले जा रहे थे। भीषण जाम लगने के कारण एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। किसी तरह रेंगते हुये ई रिक्शा बालूघाट मोड़ के पास पहुंचा तभी जाम में फंसने के कारण सावित्री की ई रिक्शे में मौत हो गई। जाम में फंस कर मौत होने पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। 

शादी के बाद से ही चल रही थी बिमार
राहगीरों ने किसी तरह एक ओर के वाहन रोके और ई रिक्शा को बाहर निकलवाया। पिता ने बताया कि यदि पुल पर जाम न लगा होता तो उनकी बेटी को समय से इलाज मिल पाता और उसकी जान बच सकती थी। पिता ने बताया कि वर्ष 2015 में उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के गजौली में बेटी की शादी सुनील प्रजापति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बेटी बीमार चल रही थी। उसकी किडनी में दिक्कत होने के कारण उसे इलाज के लिये बुधवार को ले जा रहे थे। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं जाम में फंस कर मौत होने पर गंगाघाट पुलिस मृतका के घर पहुंची और जांच पड़ताल की।

भाजपा नेता और उसके भाई को दबंगों ने पीटा, काफिर बता नमाज पढ़ने को लेकर भी उठाए सवाल

बीजेपी का झंडा लगी कार से शव को ठिकाने लगाने का प्रयास, पासबुक से हुई मृतक की पहचान

बीच सड़क पर फायरिंग और बमबाजी के मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी, घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद

Share this article
click me!

Latest Videos

Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America