उन्नाव चुनाव 2022: नहीं दौड़ी सपा की साइकिल, भाजपा ने सभी 6 सीटें जीतीं

उत्तर प्रदेश के उन्नाव( UNNAO) जिले में 6 विधानसभा सीटें हैं। ये हैं- बांगरमऊ(BANGERMAU),भगवंत नगर(BHAGWANTNAGAR),मोहान (MOHAN),पुरवा(PURWA),सफीपुर(SAFIPUR) और उन्नाव(UNNAO)। जिले में इस बार मतदाताओं की कुल संख्या 22,85,870 थी। जिले में करीब 45 फीसद युवा मतदाता थे। यहां केवल मतदान का प्रतिशत 58.93 ही रहा था। जबकि 2017 में मतदान प्रतिशत 60.13 था।

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 5:15 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 10:49 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव ( UNNAO) जिले में 6 विधानसभा सीटें हैं। उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था। जिले में इस बार मतदाताओं की कुल संख्या 22,85,870 थी। इसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 12,40,612 और महिला वोटर्स की संख्या 10, 45,145 थी। 

Bangermau Election Results 2022:  बीजेपी के श्रीकांत कटियार जीते। सपा ने डॉ. मुन्ना को टिकट दिया था। वहीं, बसपा ने राम किशोर पाल और कांग्रेस ने आरती वाजपेयी को प्रत्याशी बनाया था। यहां मुस्लिम मतदाता सबसे अधिक थे। इसके बाद दलित, यादव और पाल समाज का नंबर आता है। 2020 में हुए उपचुनाव में कुल 40.98 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भारतीय जनता पार्टी के श्रीकांत कटियार ने कांग्रेस की आरती बाजपेयी को 32 वोटों के मार्जिन से हराया था।

Latest Videos

 Bhagwantnagar Election Results 2022: बीजेपी के आशुतोष शुक्ला जीते।  सपा ने अंकित परिहार को प्रत्याशी बनाया था। जबकि बसपा ने बृज किशोर और कांग्रेस ने जंग बहादुर सिंह को टिकट दिया था। जातिगत समीकरण के आधार पर यह ब्राह्मण और कुर्मी बाहुल्य माना जाता है। 2017 में यहां कुल 44.25 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भारतीय जनता पार्टी के हृदय नारायण दीक्षित ने बहुजन समाज पार्टी के शशांक शेखर सिंह को 53366 वोटों के मार्जिन से हराया था।

 Purwa Election Results 2022: भारतीय जनता पार्टी ने अनिल कुमार सिंह जीते। बसपा ने विनोद कुमार और कांग्रेस ने इमरान राणा को उम्मीदवार बनाया था। जातिगत समीकरण के आधार पर पिछड़े व अल्पसंख्यक पर ही यहां हार-जीत तय होती है। 2017 में पुरवा में कुल 39.83 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब बहुजन समाज पार्टी के अनिल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के उत्तम चंद्र उर्फ रोश लोधी को 26483 वोटों के मार्जिन से हराया था।

Safipur Election Results 2022: बीजेपी ने बंबा लाल जीते। सपा ने सुधीर कुमार को प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस ने शंकर लाल गौतम और बसपा की तरफ से राजेन्द्र कुमार चुनाव लड़ रहे थे। जातिगत समीकरण के आधार पर यह दलित (पासी) बाहुल्य माना जाता है। 2017 में सफीपुर (सुरक्षित) में कुल 42.63 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भारतीय जनता पार्टी के बंबा लाल ने बहुजन समाज पार्टी के राम बरन को 27236 वोटों के मार्जिन से हराया था।

Unnao Election Results 2022:  बीजेपी की तरफ से पंकज गुप्ता चुनाव जीते। जबकि बसपा ने देवेन्द्र सिंह और कांग्रेस ने आशा सिंह को टिकट दिया था। जातिगत समीकरण के आधार पर ब्राह्मण, लोधी, क्षत्रिय वैश्‍य समुदाय प्रभावशाली स्थिति में हैं। 2017 में उन्नाव में कुल 51.70 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भारतीय जनता पार्टी के पंकज गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के मनीषा दीपक को 46072 वोटों के मार्जिन से हराया था।

Mohan Election Results 2022:  बीजेपी के बृजेश कुमार जीते। कांग्रेस की तरफ से मधु वर्मा उर्फ मधु रावत जबकि बसपा की तरफ से सेवक लाल रावत 2022 का चुनाव लड़ रहे थे। जातिगत समीकरण के आधार पर दलित, सवर्ण और मुस्लिम मतदाता निर्णायक रहते थे। 2017 में मोहान (सुरक्षित) में कुल 51.78 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भारतीय जनता पार्टी के ब्रजेश कुमार ने बहुजन समाज पार्टी के राधे लाल रावत सुपुत्र मुन्नू को 54095 वोटों के मार्जिन से हराया था।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना