मिशन UP: हर हाल में सत्ता चाहती हैं प्रियंका, बेटियों को फ्री में स्कूटी से लेकर स्मार्टफोन देने का ऐलान

Published : Oct 21, 2021, 11:15 AM ISTUpdated : Oct 21, 2021, 11:47 AM IST
मिशन UP: हर हाल में सत्ता चाहती हैं प्रियंका, बेटियों को फ्री में स्कूटी से लेकर स्मार्टफोन देने का ऐलान

सार

यूपी में अगले साल यानि तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां सत्ता में काबिज होने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। वहीं कांग्रेस पीछे नहीं दिखाई दे रही है। प्रियंका गांधी 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा के बाद एक और बड़ा दांव चला है। 

लखनऊ. यूपी में अगले साल यानि तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव  (UP Assembly  Elections 2022) होने हैं। सभी पार्टियां सत्ता में काबिज होने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। वहीं कांग्रेस भी इस रेस में पीछे नहीं दिखाई दे रही है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने  40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा के बाद एक और बड़ा दांव चला है। उन्होंने ऐलान किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट पास लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।

लड़कियों को स्मार्टफोन से लेकर स्कूटी देने का वादा
दरअसल, प्रियंका गांधी बुधवार रात को आगरा में मृतक अरुण कुमार के परिजनों से मिलने के लिए पहुंची थीं। इसी रास्ते में उन्होंने स्कूल छात्राओं के साथ सेल्फी भी ली। साथ ही उन्होंने कहा कि कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज UP कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें-Agra: पुलिस कस्टडी में मारे गए अरुण के परिवार से मिलीं प्रियंका, बोलीं- UP में गरीबों को न्याय नहीं

403 विधानसभा सीटों में से 161 पर कांग्रेस महिला प्रत्याशी उतारेगी
बता दें कि दो दिन पहले ही प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की थी। जहां उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनावों में महिलाओं को यूपी की सियासत में लाने के लिए बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस 40% टिकट महिलाओं को देगी। यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 161 पर कांग्रेस महिला प्रत्याशी उतारेगी। प्रियंका ने कहा था कि यूपी में महिलाओं को आगे बढ़ाना है। यहां महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ेगी। मेरा महिलाओं से आग्रह है कि राजनीति में आओ, मुझसे कंधे से कंधा मिलाओ। उन्होंने ये भी कहा कि मैंने चुनाव लड़ने के लिए अभी निर्णय नहीं लिया है। आगे सोचूंगी।

यह भी पढ़ें- आगरा में मौत पर बवाल, मां बोली-कलेजे के टुकड़े को पुलिस ने मार डाला, बिलखती पत्नी ने कहा-हमें बहुत मारा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Noida Airport: बारिश में डूबा टर्मिनल? अथॉरिटी बोली- 30 मिनट में सब साफ कर दिया