देवबंद में यूपी ATS की बड़ी छापेमारी, हॉस्टल में रह रहे तीन संदिग्ध युवकों को किया गिरफ्तार

Published : Mar 12, 2022, 05:39 PM IST
देवबंद में यूपी ATS की बड़ी छापेमारी, हॉस्टल में रह रहे तीन संदिग्ध युवकों को किया गिरफ्तार

सार

उत्तर प्रदेश में चुनाव खत्म होते ही एटीएस ने सहरानपुर के देवबंद में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया गया कि ये तीनों युवक एक हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहे थे और यह तीनों ही बांग्लादेश व बर्मा से ताल्लुक रखते है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव खत्म होते ही यूपी एटीएस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छापामारी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई। छापामारी से इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार दोपहर सहारनपुर के देवबंद के मोहल्ला खानकाह रोड दारुल उलूम चौक पर बने एक हॉस्टल में दोपहर करीब 1.30 बजे एटीएस की टीम ने छापामारी की और वहां अलग अलग कमरों में किराए पर रह रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई। पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एटीएस की कार्यवाही से बाजार का मौहाल गर्म है। 

किराए के कमरे पर रह रहे थे तीनों
जांच एजेंसी की अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग इस संबन्ध में एक दूसरे से जानकारी जुटाते रहे। चर्चा है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, वह बांग्लादेश और बर्मा से ताल्लुक रखते है। बताया जाता है कि उक्त तीनों अवैध रूप से किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। सूत्रों के मुताबिक टीम तीनों को सहारनपुर ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।

खुफिया विभाग जानकारी जुटाने में जुटा
स्थानीय पुलिस अधिकारी एटीएस की इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी तो है, लेकिन हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्ध कौन हैं और उन्हें क्यों उठाया गया है। वह इसके बारे में पुलिस अधिकारी जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। वहीं, खुफिया विभाग के अधिकारी भी एटीएस की कार्रवाई के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हैं। हर कोई अपने अपने स्तर से मामले की जानकारी करने में जुटा हुआ है। हॉस्टल मालिक भी इस बात कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

पहले भी कई बार पकड़े गए थे बांग्लादेशी
एटीएस की टीम पहले भी देवबंद में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ चुकी है, जो पिछले काफी दिनों से अवैध रूप से उक्त बिल्डिंग में रह रहे थे। चार साल पहले टीम ने एक होस्टल में छापामारी कर चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उक्त अभी बिना पासपोर्ट यहां रह रहे थे। माना जा रहा है की उक्त तीनों भी यहां अवैध रूप से ही रह रहे थे। हालांकि स्थानीय पुलिस को एटीएस की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। 

योगी के गढ़ में पैरामेडिकल के छात्रों का हंगामा, आंदोलन जारी रखने की दी धमकी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Etawah Horror: शादी के 3 महीने बाद ही दुल्हन की मौत