सीएम योगी ने अयोध्या में स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को लेकर किया ये बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

Published : May 08, 2022, 11:07 AM IST
सीएम योगी ने अयोध्या में स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को लेकर किया ये बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या प्रशासन को मंदिर शहर में एक प्रमुख चौराहे की पहचान करने और अगले 15 दिनों में इसका नाम लता मंगेशकर के नाम पर रखने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने का निर्देश दिया है।लता मंगेशकर द्वारा गाए गए गीत जो भगवान राम और भगवान हनुमान को समर्पित थे, अयोध्या में बजाए जाएंगे।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में अयोध्या भगवान राम की नगरी में अब एक क्रॉसिंग विकसित की जायेगी और उसका नाम देश की स्वर कोकिला भारत रत्न दिवंगत लता मंगेशकर के नाम पर रखा जायेगा। 

सीएम योगी ने अयोध्या प्रशासन को दिया ये आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या प्रशासन को मंदिर शहर में एक प्रमुख चौराहे की पहचान करने और अगले 15 दिनों में इसका नाम लता मंगेशकर के नाम पर रखने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने का निर्देश दिया है। लता मंगेशकर द्वारा गाए गए गीत जो भगवान राम और भगवान हनुमान को समर्पित थे, अयोध्या में बजाए जाएंगे।अयोध्या नगर निगम ने शहर भर में प्रमुख क्रॉसिंग की पहचान करना शुरू कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, संभवता इस परियोजना के लिए राम जन्मभूमि के रास्ते में अयोध्या में मुख्य चौराहे का चयन होने की संभावना थी।

अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का बयान आया सामने
सीएम योगी के आदेश के बाद से शासन और प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है। जिसके बाद अब अयोध्या के मेयर  ऋषिकेश उपाध्याय का बयान आया सामने आया है। उन्होंने कहा कि 'हम अगले 10 दिनों में एक प्रमुख क्रॉसिंग को अंतिम रूप देंगे और लता मंगेशकर के नाम पर इसका नाम बदलने के लिए राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजेंगे।'

6 फरवरी को हुआ था निधन
बता दें  इस साल 6 फरवरी को  लता दीदी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और कोरोना से संक्रमित थी। लता मंगेशकर ने ना सिर्फ हिंदी बल्कि मराठी, गुजराती और बंगाली समेत कई भाषाओं में गाने गाए हैं। लता दीदी ने देश को कई यादगार गा ने भी दिये है। उन्होंने अपने करियर में हजारों गाने गाए हैं।  जिसके लिए उन्हें भारत रत्न से लेकर दादा साहेब फाल्के तक कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

अयोध्या का विकास कार्य देखकर असंतुष्ट हुए सीएम योगी, कई अधिकारियों को फटकारे लगाते हुए दिए ये निर्देश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका