देश के सैलानियों की पहली पसंद बना यूपी, विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में देश में तीसरा स्थान

Published : Oct 20, 2020, 02:27 AM IST
देश के सैलानियों की पहली पसंद बना यूपी, विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में देश में तीसरा स्थान

सार

 उत्तर प्रदेश देश के सैलानियों की पहली पसंद बन गया है। यूपी में वर्ष 2019 में देश भर से सबसे ज्यादा सैलानी पहुंचे। तमाम राज्यों को पीछे छोड़कर उत्तर प्रदेश देश में पर्यटकों की पसंद में सबसे सर्वोच्च स्थान पर पहुंच गया है। 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश देश के सैलानियों की पहली पसंद बन गया है। यूपी में वर्ष 2019 में देश भर से सबसे ज्यादा सैलानी पहुंचे। तमाम राज्यों को पीछे छोड़कर उत्तर प्रदेश देश में पर्यटकों की पसंद में सबसे सर्वोच्च स्थान पर पहुंच गया है। इस बड़ी उपलब्धि को योगी सरकार के प्रयासों की सफलता माना जा रहा है।

पर्यटन विभाग के 2019 के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश द्वितीय स्थान से वर्ष 2020 में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2019 में कुल 535855162 भारतीय पर्यटक आए। उत्तर प्रदेश में विदेशी पर्यटकों की संख्या 4745181 रही। विदेशी पर्यटकों के लिहाज से उत्तर प्रदेश का देश में तीसरा स्थान रहा है।

पर्यटन के लिए विकसित किए गए के जिले 
गौरतलब है कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद कानून व्यवस्था दुरुस्त कर जहां उत्तर प्रदेश की छवि सुधारने की कोशिश की गई। वहीं सैलानियों को लुभाने के लिए मथुरा, वृंदावन, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, चित्रकूट, आगरा, गोरखपुर, पीलीभीत, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और लखीमपुर खीरी जैसे जिलों को पर्यटन के लिहाज से लगातार विकसित किया गया। स्वयं सीएम योगी ने समीक्षा बैठकों में अफसरों से पर्यटन पर जोर देने को कहा और हर स्तर पर निगरानी की। इसका नतीजा है कि उत्तर प्रदेश देश भर में सैलानियों की पहली पसंद बन गया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP: सरकारी स्कूल में बच्ची की मुस्कान-क्यूट अंदाज पर टीचर फिदा, शेयर किया प्यारा वीडियो
अपने ही 3 बच्चों को जिंदा दफनाने के लिए कब्र खोद रहा था शख्स, सामने आई खौफनाक कहानी