यूपी बोर्डः फिजिक्स का पर्चा साल्व वाट्सएप पर वायरल, 69 केंद्रों की परीक्षा रद्द

Published : Feb 20, 2020, 06:59 PM ISTUpdated : Feb 20, 2020, 07:38 PM IST
यूपी बोर्डः फिजिक्स का पर्चा साल्व वाट्सएप पर वायरल, 69 केंद्रों की परीक्षा रद्द

सार

मऊ जिले में पेपर आउट कराने के मामले में देर शाम जांच में तीन सेटों के चल रहे साल्व में से दो फेक पाए गए हैं, जबकि एक सेट पेपर कोर्ड (एक्स-वाई) आउट हो गया है।

मऊ (Uttar Pradesh) । यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल माफिया सक्रिय हैं। मऊ में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र आउट होने की खबर से हड़कंप मच गया है। साल्व वाट्सएप ग्रुपों में वायरल होते ही पूरा प्रशासन सक्रिय हो गया है। 

जांच में ये बातें आईं सामने
मऊ जिले में पेपर आउट कराने के मामले में देर शाम जांच में तीन सेटों के चल रहे साल्व में से दो फेक पाए गए हैं, जबकि एक सेट पेपर कोर्ड (एक्स-वाई) आउट हो गया है।

दो शिक्षक गिरफ्तार
जांच में पता चला कि बड़रांव ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने पेपर का साल्व कर वायरल किया है। सूचना मिलते ही शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके विरुद्ध थाना सरायलखंसी में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 

69 केंद्रों की परीक्षा रद्द
जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने मीडिया से इसे लेकर बातचीत की। देर शाम जांच में तीन सेटों में से एक सेट का साल्‍व्‍ड पेपर मैच हुई है। उन्होंने कहा कि पेपर आउट होने के चलते जनपद के 69 परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
मासूम की आंख में पेंसिल, बड़े भाई की पिटाई और CCTV भी गायब… फिरोजाबाद के स्कूल पर FIR