यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर छात्रों का इंतज़ार हुआ खत्म, इस दिन आयेगा परिणाम

Published : Jun 11, 2022, 06:09 PM IST
 यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर छात्रों का इंतज़ार हुआ खत्म, इस दिन आयेगा परिणाम

सार

यूपी बोर्ड के लाखों छात्र और छात्राओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं-बारहवीं कक्षा के परिणाम को लेकर इंतज़ार खत्म होने जा रहा है। विभाग की ओर से दावा किया है कि परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया गया है। अगले सप्ताह में किसी भी दिन बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर देगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों के परिणाम एक साथ जारी किये जाने की पूरी संभावना है।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने जानिए क्या किया दावा
माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के अनुसार 'इस बार बोर्ड परीक्षा परिणाम बीते वर्षों की तुलना में काफी बेहतर रहेगा। मंत्री का कहना है कि रिजल्ट तैयार करने में इस बार बहुत ध्यान रखा गया है। त्रुटियों की संभावना काफी कम है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश में शिक्षा का स्तर बदल गया है।'

कहां और कैसे कर पायेंगे अपना रिजल्ट चेक
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के ध्यान देना चाहिए कि वे अपना परिणाम राज्य के रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से देख पाएंगे। परीक्षार्थियों को नतीजों की घोषणा के बाद इस पोर्टल पर सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 या यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर देख पाएंगे।

यूपी बोर्ड परिणाम से पहले छात्रों के साथ ठगी करने की तैयारी, रहें सावधान

यूपी बोर्ड छात्रों को मिल सकती है बड़ी राहत, वेबसाइट समेत इस आईडी पर भी देख सकते है रिजल्ट

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MLC कैसे बनते हैं, कितनी मिलती है सैलरी? विधायक-सांसद से कितना अलग होता है रुतबा!
UP MLC Election Results 2026: यूपी की 11 सीटों पर काउंटिंग, कौन मारेगा बाजी? पल-पल का अपडेट