काशीपुर: पीएनबी बैंक में हुई लूट का पर्दाफाश, इस तरह बदमाशों तक पहुंची पुलिस

Published : Jun 11, 2022, 05:44 PM ISTUpdated : Jun 11, 2022, 05:48 PM IST
काशीपुर: पीएनबी बैंक में हुई लूट का पर्दाफाश, इस तरह बदमाशों तक पहुंची पुलिस

सार

काशीपुर में बीते दिनों हुई लूट की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। काशीपुर पुलिस की ओर से इसका खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

काशीपुर: बीते 9 जून को दिनदहाड़े काशीपुर में मुरादाबाद रोड पर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में हुई लूट का महज 48 घण्टे के भीतर ही खुलासा हो गया। काशीपुर पुलिस ने इसका खुलासा हो गया है। घटना को पंजाब के जिला तरनतारन के ग्राम कुहाड़का से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीन बदमाशों ने अंजाम दिया था। 

कर्मचारियों को दी थी जान से मारने की धमकी 
शनिवार को काशीपुर पहुंचे एसएसपी उधमसिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बीते 9 जून को तकरीबन 2 बजे पीएनबी की एक शाखा में एक युवक पहुंचा। युवक ने कैशियर से नकदी निकालने को लेकर जानकारी ली। इसके बाद वह तीन बजकर 46 मिनट पर दो साथियों के साथ बैंक में घुसा और तमंचे के दम पर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। कैशियर से पंद्रह लाख आठ हजार नौ सौ साठ रुपए की नकदी की लूट की गई। इसी के बाद वह फरार हो गए। 

बदमाशों ने की फायरिंग हुआ गिरफ्तार
सूचना के बाद जनपद की फोर्स हरकत में आई। जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। घटना का खुलासा करने के लिए आठ टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने मामले में सघन जांच शुरू करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इस बीच पुलिस को फुटेज से ही कड़ी हाथ लगी। फुटेज में कुछ युवक मोटरसाइकिल से फरार होते नजर आए। मामले में सोशल मीडिया से सामने आए फोटो-वीडियो के बाद पता लगा कि आरोपियों ने घटना के लिए रिश्तेदारों की बाइक का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने बताया कि जब उन तीनों युवकों को रुकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग की। इसी बीच उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

झांसी: घर में रखे 4 सिलेंडरों तक पहुंची साड़ी के गोदाम में लगी आग, भीषण हादसे में हुई बुर्जुग दंपति की मौत

राइस गोदाम में आग लगने से करोड़ो का नुकसान, दो जिलों से मंगाई गईं दमकल की गाड़ियां

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MLC कैसे बनते हैं, कितनी मिलती है सैलरी? विधायक-सांसद से कितना अलग होता है रुतबा!
UP MLC Election Results 2026: यूपी की 11 सीटों पर काउंटिंग, कौन मारेगा बाजी? पल-पल का अपडेट