UP Budget 2022 live update: 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, अगले 5 वर्षों में 4 लाख नौकरियां, जानिए किसे क्या मिला

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में राज्य का बजट 2022-23 पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं में सुधार किया। सभी जिलों में उत्पादों को बढ़ावा दिया। फिल्म सिटी की स्थापना का फैसला लिया। मुफ्त गैस कनेक्शन भी दिए गए।

Ashish Mishra | Published : May 26, 2022 5:06 AM IST / Updated: May 26 2022, 02:00 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में राज्य का बजट 2022-23 पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं में सुधार किया। सभी जिलों में उत्पादों को बढ़ावा दिया। फिल्म सिटी की स्थापना का फैसला लिया। मुफ्त गैस कनेक्शन भी दिए गए। गरीब लोगों को फ्री राशन देने का फैसला किया गया। किसानों को आर्थिक सहायता दी गई। 

प्रदेश वासियों के लिए खुशियों का द्वार सिद्ध होगा यह बजट: सीएम योगी

पांच साल में 40,000 करोड़ रुपये के निवेश 
सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स उद्योग नीति के तहत पांच साल में 40,000 करोड़ रुपये के निवेश और चार लाख लोगों के लिए रोजगार सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मनरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 26 करोड़ मानव दिवस का सृजन किया गया, जिसके सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2022-23 में मनरेगा योजना के तहत 32 करोड़ मानव दिवस सृजन किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पात्र बच्चों को 4000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता
सरकार कुपोषण के मुद्दों को दूर करने में जुटी है। कोविड-19 संक्रमण के कारण अनाथ हुए बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था के लिए जून 2021 से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का संचालन किया जा रहा है। पात्र बच्चों को 4000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जा रही है। 

सरकार ने बच्चों के मुद्दों पर दिया विशेष ध्यान 
उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों के मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया है। इसके परिणामस्वरूप पिछले कुछ वर्षों में शिशु मृत्यु दर में गिरावट आई है। दस्तक कार्यक्रम इस सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है जिसके परिणामस्वरूप सभी क्षेत्रों में बच्चों की मृत्यु में बड़ी कमी आई है। सिक एंड न्यूबॉर्न करते हुए सरकार ने पिछले पांच साल में प्रति वर्ष एक लाख से ज्यादा मृत्यु को रोका है। 

मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए 695 करोड़
मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए 695 करोड़ का बजट है। पीडब्लूडी की सड़कों के लिए 18500 करोड़ का बजट रखा गया है। काशी विश्वनाथ राजघाट पुल के लिए 500 करोड़ के बजट की व्यवस्था रखी गई है। बाढ़ नियंत्रण के लिए 2700 करोड़ का बजट रखा गया है। नमामि गंगे में जल जीवन मिशन को 19500 करोड़ का बजट प्रस्तावित है।

वाराणसी और गोरखपुर को मिलेगी मेट्रो की सौगात 
पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर को भी मेट्रो की सौगात दी है। इतना ही नहीं, मेट्रो रेल शुरू करने के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट का भी आवंटन किया गया है। वहीं, काशी विश्वनाथ राजघाट पुल के लिए 500 करोड़। अनावासीय भवनों के लिए 800 करोड़ रुपये, नवसृजित जनपदों में पुलिस के आवासीय और अनावासीय भवनों के लिए 300 करोड़ रुपये, नवसृजित जनपदों में पुलिस लाइन के निर्माण के लिए भूमि क्रय हेतु 65 करोड़ 70 लाख रुपये आवंटित किए गए।

बिजली में रीवैम्प के लिए 31 हजार करोड़ का बजट
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर के किनारे विकास कार्य होंगे। बिजली में रीवैम्प के लिए 31 हजार करोड़ का बजट रखा गया है। वृद्धावस्था पेंशन 500 से बढ़ाकर 1000 की गई है। 14 मेडिकल कॉलेजों को 2100 करोड़ का बजट रखा गया है। प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के लिए 897 करोड़ की व्यवस्था की गई है। ग्रीन फील्ड और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट है।

4.22 लाख युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में मिला काम
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा विगत 5 वर्षों में 9.25 लाख से अधिक युवाओं को विभिन्न प्रकार के अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षित करते हुये प्रमाणीकृत किया गया। जिनमें 4.22 लाख युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में सेवायोजित कराया गया है।

यूपी में बेरोजगारी दर में आई कमी
यूपी में जून 2016 में प्रदेश में बेरोजगारी की दर 18 प्रतिशत थी, जो अप्रैल 2022 में यह घट कर 2.9 प्रतिशत रह गयी है। 

25 अप्रैल तक लगभग 94 हजार मीट्रिक टन गेहूं का क्रय हुआ
रबी विपणन वर्ष 2022-2023 में भारत सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया। प्रदेश में गेहूं क्रय एक अप्रैल 2022 से 15 जून 2022 तक निर्धारित है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए प्रदेश में 5608 क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। 25 अप्रैल 2022 तक लगभग 94 हजार मीट्रिक टन गेहूं का क्रय किया गया।

किसानों को उपलब्ध कराई जा रही मुफ्त सिंचाई सुविधा
प्रदेश में 34,307 राजकीय नलकूपों और 252 लघु डाल नहरों द्वारा किसानों को मुफ्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के लिए 1000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। 

119.30 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य 
प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। वर्ष 2021 2022 में 99.80 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया गया है। वर्ष 2022-2023 में 119.30 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य है। 

किसानों को 42 हजार 565 करोड़ ट्रांसफर किए
प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दिसम्बर 2018 से संचालित है। योजना के तहत 2.55 करोड़ किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्मय से 42 हजार 565 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना 14 सितम्बर 2019 से लागू की गई है।

महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण तथा कौशल विकास के लिए 20 करोड़ रुपये 
सूक्ष्म एवं लघु उद्योग क्षेत्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण और कौशल विकास के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बेहतर कार्य प्रदर्शन हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से सितम्बर 2021 से 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की रही है।

महिला सामर्थ्य योजना के लिए 72 करोड़ 50 लाख रुपये की व्यवस्था
प्रदेश के समस्त जनपदों में जनपद स्तर पर साइबर हेल्प डेस्क स्थापना की जा रही है। महिला सामर्थ्य योजना के लिए 72 करोड़ 50 लाख रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं के आवाहन में यूपीएसईई 2018 की 100 टॉपर छात्राओं को लैपटॉप और 100 टॉपर एससी/एसटी छात्राओं को लैपटॉप प्रदान किया गया।

महिला पुलिस कार्मिकों को 10,370 महिला बीटों का आवंटन
प्रदेश के जनपदों में 2,740 महिला पुलिस कार्मिकों को 10,370 महिला बीटों का आवंटन किया गया। महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी हेतु 03 महिला पीएसी बटालियन लखनऊ, गोरखपुर तथा बदायूं का गठन किया जा रहा है। अगस्त 2020 में गठित महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन का क्रियान्वयन/पर्यवेक्षण अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा है।

महिला हेल्प डेस्क की स्थापना 
प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जनपदों के समस्त 1535 थानों पर महिला बीट आरक्षी नामित करते हुए महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। ससम्मान उनकी शिकायतों का निराकरण कराया जा रहा है इससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना जागृत हुई है, उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई तत्काल की जा रही है।

खेल यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड की व्यवस्था
वित्त मंत्री खन्ना ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत 50 लाख 42 हजार आवास दिए। मेजर ध्यानचंद खेल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया गया।
खेल यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ की व्यवस्था की गई। बाल श्रम को पूरी तरह समाप्त करना है। महिलाओं की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई हो रही है। सरकारी स्कूलों में बच्चों के एडमिशन बढ़ें हैं। कानून व्यवस्था में जीरो टॉलरेंसी की नीति अपनाई जा रही है।

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने पढ़ी कविता  
वह पथ क्या , पथिक कुशलता क्या
जिस पथ में बिखरे शूल न हों
नाविक की धैर्य परीक्षा क्या
जब धाराएं प्रतिकूल न हो

गन्ना भुगतान में बनाया कीर्तिमान बनाने का दावा
खन्ना ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा पेराई सत्र 2017-2018 से 2021-2022 तक के सापेक्ष 16 मई , 2022 तक 01 लाख 72 हजार 745 करोड़ रूपये के गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जो एक कीर्तिमान है।  वित्त मंत्री ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है।

75 जिलों में खेलो इंडिया सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य के 75 जिलों में खेलो इंडिया सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। 

50 माफिया और उनके गैंग पर कार्रवाई
वित्त मंत्री ने कहा कि 50 माफिया और उनके गैंग पर कार्रवाई हो रही है। महिला अपराध रोकने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया। जनपद स्तर पर साइबर हेल्प डेस्क बनाए गए। जनपदीय थानों हेतु सुरक्षा उपकरणों और अस्त्र / शस्त्र हेतु 250 करोड़ रुपये का बजट। विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना और यूपी फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का निर्माण होगा।

यूपी विशेष सुरक्षा बल का गठन किया गया
महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए यूपी विशेष सुरक्षा बल का गठन किया गया है और इसके लिए 276 करोड़ 66 लाख रूपये की व्यवस्था रहेगी। यूपी 112  योजना के द्वितीय चरण के लिए 730 करोड़ 88 लाख रुपए की व्यवस्था। सेफ सिटी योजना के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज में योजना लागू किए जाने के लिए 523 करोड़ 34 लाख रुपये । 

देवबंद में एटीएस सेंटर का निर्माण जारी
देवबंद में एटीएस सेंटर का निर्माण जारी है, बहराइच और कानपुर में भी सेंटर का निर्माण होगा। आजमगढ़ में भी एटीएस सेंटर बनेगा। पीएसी की तीन महिला बटालियन का गठन किया जा रहा है। 

15 हजार सोलर पंपों की स्थापना होगी
सुरेश खन्ना ने कहा कि 2022-23 में 15 हजार सोलर पंपों की स्थापना होगी। लघु सिंचाई के लिए 1 हजार करोड़ रुपये। सभी 1535 थानों पर महिला वीट का गठन किया गया। पीएसी की तीन महिला बटालियन का गठन किया गया। एमएसएम में महिलाओंं के लिए 20 करोड़। उर्वरक का वितरण होगा। 

ODOP योजना से प्रदेश में निर्यात बढ़ा
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि ODOP योजना से प्रदेश में निर्यात बढ़ा है। ऐतिहासिक स्मारकों को सरक्षित करने का फैसला लिया गया है। आपराधियों पर कठोर कार्रवाई कर रहे हैं। सौभाग्य योजना में एक करोड़ 41 लाख लाभार्थी हो गए हैं।

पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पांच एक्सप्रेस वाला देश का पहला प्रदेश बन गया है। उत्तर प्रदेश  पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य बन गया है।

यूपी ने जाति, धर्म और समुदाय के समीकरण को नकारा- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करते हुए कहा कि मैं प्रदेश की जनता का अभिनन्दन करना चाहूंगा। जिसने हमारी सरकार के पिछले कार्यकाल में किये गए जन कल्याण और विकासोन्मुखी कार्य को देखते हुये जाति धर्म और समुदाय के समीकरण को नकारकर उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को बनाये रखने के लिये बीजेपी में विश्वास कायम रखते हुये हमें पुनः सेवा का अवसर प्रदान किया है। 

37 वर्षों के बाद किसी पार्टी को लगातार दो बार जनता ने चुना- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करते हुए कहा कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा 37 वर्षों के बाद हुआ है जब किसी पार्टी को लगातार दो बार प्रदेश की जनता ने सरकार बनाने के लिये चुना है।

किसानों के 1 लाख 72 हजार से अधिक मूल्य का गन्ना भुगतान हुआ- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के ऋणमोचन का कार्य किया। अब तक 1 लाख 72 हजार से अधिक मूल्य का गन्ना भुगतान हुआ. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से 2.55 करोड़ किसानों को 6 हजार सालाना दिया जा रहा है। 

प्रदेश में कानून का राज्य स्थापित हुआ- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में कानून का राज्य स्थापित किया। आमजन को शासन प्रशासन के मध्य सुलभ किया गया. पिछले 2 वर्षों में उत्तरप्रदेश ने महामारी कोविड से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सूझबूझ के साथ काम किया। 

किसानों को 6 हजार रूपए की आर्थीक सहायता दी
यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसानों को 6 हजार रूपए की आर्थीक सहायता दी. 
 

 मीडिया से रूबरू हुए सीएम योगी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

योगी 2.0 का पहला बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने की पूजा-अर्चना, सीएम बोले- यूपी के पूरे विकास को समर्पित
 

Share this article
click me!