यूपी बजटः डेढ़ घंटे में पास हुआ योगी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट, जिसमें बने कई रिकार्ड

2021-2022 का कुल बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ का है। 2020-21 में बजट 5.12 लाख करोड़ रुपए का था। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में 3.84 लाख करोड़ का बजट था। 2018-19 में 4.28 लाख करोड़ का बजट था। 2019-20 में 4.79 लाख करोड़ का बजट था।
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 22, 2021 8:47 AM IST / Updated: Feb 22 2021, 04:27 PM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh) ।  योगी आदित्यनाथ सरकार सोमवार को अब तक का सबसे बड़ा बजट लेकर विधान मंडल पहुंची। राज्य सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने एक घंटा 40 मिनट में वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख रुपए का कुल बजट पेश किया। इससे पहले 2020-21 में 5.12 लाख करोड़ रुपए का बजट था। इस तरह बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार बजट 38 हजार करोड़ रुपए ज्यादा है। बता दें कि इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम और एक रिकॉर्ड जुड़ गया। यूपी में बीजेपी सरकार के ऐसे पहले सीएम हैं जिनके कार्यकाल में 5वीं बार बजट पेश किया गया। वहीं, पेपरलेस बजट पेश करने वाला पहला सबसे राज्य भी यूपी बना है।

क‍िसको म‍िला क‍ितना बजट
-ड‍िज‍िटल स्‍वास्‍थ्‍य म‍िशन के ल‍िए 32 करोड़ रुपए
-पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे के ल‍िए 1107 करोड़ रुपए
-न‍िर्माणाधीन मेड‍िकल कालेजों के ल‍िए 950 करोड़ रुपए
-कन्‍या सुमंगल योजना के ल‍िए 1200 करोड़ रुपए
-मह‍िला शक्‍त‍ि केंद्रों के ल‍िए 32 करोड़ रुपए 
-गांव में स्‍टेड‍ियम के ल‍िए 25 करोड़ रुपए  
-संस्‍कृत स्‍कूलोंं में फ्री छात्रावास की सुव‍ि‍धा 
-बीमा के ल‍िए 600 करोड़ की व्‍यवस्‍था  
-अध‍ि‍वक्‍ता चैंबर के ल‍िए 20 करोड़ रुपए 
-प्रदेश की नहरों के ल‍िए 700 करोड़ रुपए 
-च‍ित्रकूट में पर्यटन के ल‍िए 20 करोड़ रुपए
-वाराणसी में पर्यटन के ल‍िए 100 करोड़ रुपए 
-सीएम जन आरोग्‍य योजना के ल‍िए 142 करोड़ रुपए 

योगी सरकार का था अंतिम बजट
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ सरकार का पांचवा व अंतिम बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि पांच लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख के आकार का वित्तीय वर्ष 2021-22 बजट उत्तर प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित करने तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

5 लाख 50 हजार 270 करोड़ का है बजट
2021-2022 का कुल बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ का है। 2020-21 में बजट 5.12 लाख करोड़ रुपए का था। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में 3.84 लाख करोड़ का बजट था। 2018-19 में 4.28 लाख करोड़ का बजट था। 2019-20 में 4.79 लाख करोड़ का बजट था।

वित्तमंत्री ने युवाओं को समर्पित किया बजट
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इस साल के बजट को युवाओं को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि कहा कि वर्ष 2017-18 का बजट किसानों को समर्थित था। वर्ष 2018-19 के बजट में औद्योगिक विकास को विशेष स्थान दिया गया। 2019-20 का बजट महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित था। 2020-21 का यह बजट मैं प्रदेश के युवाओं की शिक्षा, कौशल संवर्धन, रोजगार के साथ-साथ प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधाओं और त्वरित न्याय उपलब्ध कराए जाने के प्रति समर्पित करता हूं।


यूपी बजटः डेढ़ घंटे में पास हुआ योगी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट, जिसमें बने कई रिकार्ड...

-UP Budget-किसानों को मुफ्त पानी,छात्रों को टैबलेट,गांवों में ओपन जिम,जानिए योगी सरकार का पूरा बजट

-UP बजट:योगी सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए दिए 140 करोड़, भगवान राम के नाम होगा एयरपोर्ट
 


 

 

Share this article
click me!