अखिलेश और एसपी सिंह बघेल समेत ये दिग्गज यूपी चुनाव में नहीं कर पाएंगे अपने ही लिए मतदान, जानिए क्या है कारण

यूपी चुनाव के तीसरे चरण के बीच अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल के साथ सैफई पहुंचकर मतदान किया। अखिलेश और एसपी सिंह बघेल समेत कई ऐसे दिग्गज नेता हैं जिन्हें पार्टी ने दूसरी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। लिहाजा वह खुद के लिए वोट नहीं कर पाएंगे।

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2022 6:49 AM IST

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान रविवार को जारी है। इसी बीच मैनपुरी की चारों विधानसभा सीटों पर दिलचस्प चुनावी रण देखने को मिल रहा है। चुनाव के बीच सभी की निगाहें करहल पर टिकी हुई हैं। यहां अखिलेश यादव और एसपी सिंह बघेल के बीच दिलचस्प मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि यह दिग्गज नेता अपने ही लिए मतदान नहीं कर पाएंगे। 

सैफई में किया अखिलेश ने मतदान 
भले ही अखिलेश यादव करहल विधानसभा से चुनाव लड़ रहें हो लेकिन उनका वोट करहल में नहीं पड़ता है। लिहाजा उन्होंने पत्नी डिंपल के साथ सैफई पहुंचकर रविवार को मतदान किया। 

बघेल ने आगरा दक्षिण विधानसभा से किया मतदान 
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने 10 फरवरी को हुए मतदान के दौरान दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। भले बघेल वह करहल से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन उनका वोट आगरा दक्षिण विधानसभा सीट पर था। जिसके चलते उन्होंने वहां से मतदान किया। 

यह नेता भी नहीं करेंगे खुद के लिए मतदान 
आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, विनीता शाक्य, आलोक शाक्य, कुलदीप नरायन, जयवीर सिंह, डॉ. प्रियरंजन आशू व अन्य कई ऐसे प्रत्याशी हैं जो दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। लिहाजा वह अपने लिए वोट नहीं कर पाएंगे। वह अपनी विधानसभा क्षेत्र में बूथ पर जाकर पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट कर रहे हैं। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

UP Chunav 2022: सैफई में वोट डालने पहुंचे शिवपाल यादव, कहा- पूर्ण बहुमत से बनेगी अखिलेश की सरकार

UP Chunav 2022: कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय ने EVM पर वोट देते शेयर की फोटा, DM के आदेश पर FIR दर्ज

Share this article
click me!