यूपी चुनाव के बीच हमले में घायल सपा विधायक का वीडियो आया सामने, कहा- जान से मारना चाहते थे लोग

मैनपुरी में मतदान के बीच मारपीट की घटना सामने आई थई। इस दौरान सपा विधायक राजू यादव भी घायल हो गए। उनके कई वीडियो वायरल हुए हैं। इस वीडियो में विधायक अपनी आपबीती बता रहे हैं। उनका आरोप है कि उन पर हमला किया गया। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 21, 2022 6:47 AM IST

मैनपुरी: ताल दरवाजा स्थित मतदान केंद्र के पास कुरावली के गांव रसेमर में रविवार को मतदान के दौरान मारपीट की घटना सामने आई। इस घटना में विधायक और सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव भी घायल हो गए। उनके चेहरे पर गंभीर चोट लगी। देर रात को विधायक के वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसमें सपा विधायक अपनी आपबीती बता रहे हैं। घायल सपा विधायक ने बताया कि हमलावर उनको जान से मारना चाहते थे। उनकी जान किसी तरह से बची। भगवान का शुक्र है कि वह जिंदा बच गए। 

गौरतलब है कि कुरावली क्षेत्र के गांव रसेमर में एक बाहरी व्यक्ति द्वारा ग्रामीणों को भड़काने की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमन ने कोतवाली में दी। जिसके बाद पुलिस ने गांव में बाहरी व्यक्ति को गांव से नहीं आने की हिदायत दी। रविवार की सुबह मतदान के बीच ही सदर विधायक राजकुमार यादव राजू और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमन कुमार के बीच बाहरी व्यक्ति के आने को लेकर विवाद हो गया। 

विवाद के बाद भी दोनों पक्षों ने नहीं दी तहरीर 
दोनों ही पक्षों में विवाद और हंगामा हुआ। इस दौरान एक वाहन का शीशा तोड़ दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ विजयपाल सिंह, इंस्पेक्टर केपी सिंह अतिरिक्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि इसके बाद भी किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। 

देर रात सपा विधायक के वीडियो वायरल 
घटना के बाद देर रात घायल अवस्था में सपा विधायक राजकुमार यादव के वीडियो सामने आए। उनके साथ एक घायल सपा नेता भी हैं। वीडियो में सपा विधायक ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव कराने का पूरा प्रयास किया। लेकिन भाजपा के लोग गुंडई पर उतारू थे। उन्होंने बताया कि जब शहर उपाध्यक्ष की पिटाई हो रही थी मीडिया के साथ वीडियो बना रहे थे। उनके मोबाईल तोड़ दिए गए और शहर उपाध्यक्ष का फोन भी तोड़ दिया गया। इसी के साथ उनकी सोने की चैन भी लूट ली गई।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। 

पीएम मोदी बोले- परिवारवादियों ने दे रखी थी कट्टा और सट्टा वालों को छूट, कुर्सी के लिए अपनों से लड़ जाते थे

यूपी चुनाव: 'थोथा चना बाजे घना', उन्नाव में पीएम नरेंद्र मोदी बोले- परिवारवादियों पर फिट बैठती है यह कहावत

Share this article
click me!