
मैनपुरी: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य सतीश मिश्रा मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने बसपा प्रत्याशी गौरवनंद के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बसपा ही प्रदेश को कानून का राज दे सकती है। सपा और भाजपा के राज में प्रदेश में कोई भी विकास नहीं हुआ। अपराधी दोनों ही सरकारों में खुलेआम घूमते हुए नजर आएं। जबकि पूर्ववर्ती बसपा सरकार के कार्यकाल के दौरान समाज का हर वर्ग सुरक्षित था।
सतीश मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी वोटों का ध्रुवीकरण करते हैं। 5 साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध में बढ़ोत्तरी हुई है। जाति विशेष के लोगों के एनकाउंटर किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने लखीमपुर की घटना को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। सतीश मिश्रा ने कहा कि किसानों को जीप से कुचलने के षडयंत्र में केंद्र सरकार के मंत्री को एसआईटी जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद भी बर्खास्त नहीं किया गया।
जनसभा में पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने भी जनता के समक्ष अपनी बाते रखीं। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव का मूड बना चुकी है। बहुजन समाज ने ही हमेशा प्रदेश की सरकार को बदला है। आज के समय में प्रदेश में समाज का हर वर्ग परेशान है। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इस दौरान बसपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि युवाओं के लिए सपा और भाजपा सरकार में कुछ भी नहीं हुआ है। प्रदेश का युवा आज भी बेरोजगार है। भाजपा सरकार ने नौकरियां देने के बजाए छीनने का काम किया है।
UP Election Info: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 403 विधानसभा सीट के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।
यूपी चुनाव मतदान में विवाद के बाद सपा नेता की गोली मारकर हत्या, गांव की स्थिति तनावपूर्ण
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।