यूपी चुनाव: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- जनता अब गुंडे-माफियाओं की सरकार नहीं, विकास और कानून का राज चाहती है

यूपी विधानसभा चुनाव के बीच मंगलवार को विभिन्न दलों के नेताओं व समाज के प्रतिष्ठित जनों का भाजपा परिवार में प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनता अब फिर से गुंडे-माफियाओं की सरकार नहीं चाहती है। जनता विकास और कानून का राज चाहती है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 15, 2022 9:56 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव दिन-प्रतिदिन रोमांचक होता जा रहा है। एक तरफ पार्टियां अन्य चरणों के प्रचार में जोरो-शोरो से लगी हुई है। तो वहीं दूसरी ओर अलग-अलग पार्टी से आए नेता लखनऊ स्थिति भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ शामिल हुए। मंगलवार को विभिन्न दलों के नेताओं व समाज के प्रतिष्ठित जनों का भाजपा परिवार में प्रदेश अध्यक्ष स्वंतत्र देव सिंह ने स्वागत किया।

अलग-अलग दलों से आए नेताओं का किया स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर आज विभिन्न दलों के नेताओं व समाज के प्रतिष्ठित जनों का बीजेपी परिवार में स्वागत किया। स्वतंत्र देव सिंह ने अलग-अलग दलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। स्वतंत्र देव ने कहा कि यूपी की जनता का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर भरोसा कायम है। जनता अब फिर से गुंडे-माफियाओं की सरकार नहीं चाहती है। जनता विकास और कानून का राज चाहती है। उन्होंने कहा कि पहले दो चरण के चुनाव में ये दोनों बातें स्पष्ट हो गई हैं। भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाने जा रही है।

प्रचंड बहुमत सरकार जा रही बनने 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पहले दो चरणों के मतदान के बाद उत्तर प्रदेश में तस्वीर साफ हो गई है। उत्तर प्रदेश में भाजपा पुनः प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी। 

Read more Articles on
Share this article
click me!