UP Chunav 2022: रायबरेली में अखिलेश का भाजपा का वार, कहा- गर्मी निकालने वालों की निकली भाप

Published : Feb 15, 2022, 03:08 PM IST
UP Chunav 2022: रायबरेली में अखिलेश का भाजपा का वार, कहा- गर्मी निकालने वालों की निकली भाप

सार

अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा मौतें हिरासत में हुई हैं। गोरखपुर में वसूली करने के लिए पुलिस वालों ने व्यापारी को पीट-पीटकर मार डाला। अपराध करने के बाद आईपीएस अधिकारी फरार है और पुलिस वाले एक दूसरे अपराधी को क्रिकेट खेलने के लिए पिच बनवा रहे हैं। ये लोग हमारी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं पर अब जनता सबकुछ समझ चुकी है।

रायबरेली: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में पहले दो चरणों के लिए हुए मतदान में भाजपा का सफाया हो गया है और जो गर्मी निकालने की धमकी देते थे उनकी भाप निकल गई। धुंआ उड़ाने वाले धुंआ हो गए। उन्होंने कहा कि अब जब रायबरेली मतदान करेगा तो भाजपा की हार सुनिश्चित हो जाएगी।

अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा मौतें हिरासत में हुई हैं। गोरखपुर में वसूली करने के लिए पुलिस वालों ने व्यापारी को पीट-पीटकर मार डाला। अपराध करने के बाद आईपीएस अधिकारी फरार है और पुलिस वाले एक दूसरे अपराधी को क्रिकेट खेलने के लिए पिच बनवा रहे हैं। ये लोग हमारी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं पर अब जनता सबकुछ समझ चुकी है।

अवध, पश्चिमी यूपी और बुंदलेखंड में होगा चुनाव 
तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी के 5 जिले फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, हाथरस की 19 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। जबकि अवध क्षेत्र में 6 जिलों कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा की 27 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। वहीं बुंदेलखंड में झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा की 13 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण में कुल 2 करोड़, 15 लाख, 75 हजार 430 मतदाता हैं। इसमें 1,16,12,010 पुरुष औऱ 99,62,324 महिला मतदाता और 1,096 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

UP Chunav 2022: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ओवैसी को बताया भगवान श्रीराम का वंशज

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए
योगी सरकार की नीतियों से MSME को नई उड़ान, UP बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का केंद्र