UP Exit Poll 2022: यूपी चुनाव में कांग्रेस को मिल रही 3 से 8 सीटें, नहीं चलता दिख रहा प्रियंका का जादू

Published : Mar 07, 2022, 07:15 PM ISTUpdated : Mar 07, 2022, 08:26 PM IST
UP Exit Poll 2022: यूपी चुनाव में कांग्रेस को मिल रही 3 से 8 सीटें, नहीं चलता दिख रहा प्रियंका का जादू

सार

यूपी चुनाव के सातों चरणों का मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। सामने आए एक्जिट पोल से कांग्रेस नेताओं और समर्थकों को मायूसी हाथ लगी है। कांग्रेस नेतृत्व जितनी सीटों की अपेक्षा और दावे चुनाव के दौरान कर रहा था वह एग्जिट पोल में सच साबित होते नहीं दिखाई पड़े। हालांकि चुनाव का असल परिणाम तो 10 मार्च को ही जनता के सामने आएगा। 

लखनऊ: यूपी में अंतिम दौर का मतदान समाप्त होने के साथ ही एग्जिट पोल (UP Exit Poll 2022) का इंतजार भी खत्म हो चुका है। सामने आए एक्जिट पोल में कांग्रेस को 3-8 सीटें मिल रही हैं। वहीं CNN News 18  के अनुसार 3+ जबकि टीवी 9 के मुताबिक 4+ सीटें मिल रही हैं। जबकि टाइम्स नाउ के अनुसार कांग्रेस को 9+ सीटे मिलने के आसार हैं। 

आपको बता दें कि यूपी में 403 विधानसभा सीटों के लिए मतदान की शुरुआत पहले चरण में 10 फरवरी को हुई थी। इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को संपन्न हुआ। कुल सात चरणों में संपन्न हुए इस मतदान के बाद चुनावी नतीजे 10 मार्च को जनता के सामने आएंगे। हालांकि इससे पहले सामने आए एक्जिट पोल से कांग्रेस को मायूसी हाथ लगी है। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने जिस तरह से यूपी चुनाव 2022 में अलग-अलग सीटों पर जाकर चुनाव प्रचार किया उसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि हो सकता कांग्रेस को को कुछ बढ़त हासिल हो। हालांकि सामने आए एक्जिट पोल इससे उलट साबित हुए। फिलहाल चुनाव का परिणाम क्या होगा इसका पता 10 मार्च को ही चलेगा। 

क्या कहता है एक्जिट पोल 
सामने आए रिपब्लिक के एक्जिट पोल में कांग्रेस को 3 से 8 सीटें मिलती दिख रही हैं। हालांकि एक्जिट पोल के बाद असल परिणाम क्या होगा यह तो 10 मार्च को ही पता लगेगा। लेकिन एक्जिट पोल सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं और समर्थकों में मायूसी देखी जा रही है। एक्जिट पोल से जो परिणाम सामने आ रहे हैं उसके बाद कहा जा सकता है कि जनता ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी की ओर से किए गए वादों और दावों पर भरोसा नहीं किया। 
गौरतलब है कि यूपी चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस की ओर से महिलाओं को 40 फीसदी टिकट का ऐलान किया गया था। इसे कांग्रेस ने पूरा भी किया। जिसके बाद कांग्रेस की ओर से तमाम वादों और दावों की झड़ी लगाई गई। जनता के बीच जाकर इनका काफी प्रचार प्रसार भी किया गया। चुनाव के दौरान भी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह प्रयास किया कि वह ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जाकर खुद ही चुनाव प्रचार करें। वहीं राहुल गांधी समेत कई अन्य नेता भी प्रचार में दिखाई पड़ें। हालांकि एक्जिट पोल सामने आने के बाद कहा जा सकता है कि हासिए पर जा रही कांग्रेस के वादों का भरोसा जनता ने फिलहाल नहीं किया है। 

अलग-अलग एक्जिट पोल में कांग्रेस को कितनी सीटें

रिपब्लिक - 3 से 8 सीटें 
CNN News 18 - 3+ सीटें
टीवी 9 - 4 से 6 सीटें
टाइम्स नाऊ - 9 सीटें
इंडिया न्यूज जन की बात - 3 से 8 सीटें 
न्यूज एक्स - 4 से 6 सीटें

इंडिया टुडे - 1 से 3 सीटें

यूपी में फिर योगी सरकार, रिपब्लिक TV के सर्वे में BJP को 262-277 सीटें मिलने का अनुमान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

शुभम जायसवाल की तलाश तेज: ईडी ने 25 ठिकानों पर मारी दबिश, बड़े खुलासों की उम्मीद
“पापा और बुआ ने मम्मी को मारा” - मासूम के बयान से हिल गई पुलिस, रुका अंतिम संस्कार