
लखनऊ: यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान हुआ। पहले चरण में 623 उम्मीदवार मैदान में थे। इस दौरान यूपी सरकार के कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। हालांकि इस सभी की किस्मत अब EVM में कैद हो चुकी हैं। मथुरा से विधायक और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, गाजियाबाद से विधायक और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, हस्तिनापुर से विधायक और बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक, अतरौली से विधायक और खेल व युवा मामले के मंत्री संदीप सिंह, शिकारपुर से विधायक और वन-पर्यावरण मंत्री अनिल शर्मा, आगरा कैंट से विधायक और समाज कल्याण मंत्री जीएस धर्मेश, मुजफ्फरनगर सदर से विधायक और कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, छाता से विधायक और डेयरी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, थाना भवन सीट से विधायक और गन्ना मंत्री सुरेश राणा को जनता ने कितना पसंद किया अब इसका फैसला 10 मार्च को होगा जब वोटों की काउंटिंग होगी।
मंत्रियों के साथ ही पहले चरण के मतदान में पूर्व राज्यपाल और आगरा से प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य, राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, पंखुड़ी पाठक, हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह की किस्मत का फैसला भी अब ईवीएम में ही कैद है।
रक्षा मंत्री के बेटे समेत यह दिग्गज भी थे मैदान में
मदन भैया (RLD)- लोनी विधानसभा
नाहिद हसन (समाजवादी पार्टी)- कैराना
सुरेश राणा(BJP)- थानाभवन
संगीत सोम(BJP)- सरधना
पंकज सिंह(BJP)- नोएडा
पंखुड़ी पाठक(कांग्रेस)- नोएडा
अवतार सिंह भड़ाना(RLD)- जेवर
योगेश वर्मा(समाजवादी पार्टी)- हस्तिनापुर
मृगांका सिंह(BJP)- कैराना
संदीप सिंह(BJP)- अतरौली
श्रीकांत शर्मा(BJP)- मथुरा
बेबी रानी मौर्य(BJP)- आगरा ग्रामीण
2017 में बीजेपी ने 53 सीटों पर हासिल की थी जीत
पहले चरण के मतदान का फैसला क्या होगा यह तो 10 मार्च को ही पता लगेगा। लेकिन 2017 के चुनाव में इन 58 सीटों में से भाजपा ने 53 सीटों पर जीत हासिल की थी।
UP Election Info: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 403 विधानसभा सीट के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।
कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए 33 प्रत्याशियों का किया ऐलान, 15 महिलाओं को मिला टिकट
यूपी चुनाव में योगी के इन मंत्रियों को नहीं दिया गया टिकट, जानिए क्या है कारण
UP Chunav 2022: सपा विधायक नाहिद हसन की बहन का सीएम योगी पर पलटवार, बोलीं - जनता देगी जवाब
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।