यूपी चुनाव: हेमा मालिनी बोलीं- साकार होगा बलिया के मुंबई बनने का सपना, सपा पर साधा निशाना

Published : Feb 26, 2022, 02:51 PM IST
यूपी चुनाव: हेमा मालिनी बोलीं- साकार होगा बलिया के मुंबई बनने का सपना, सपा पर साधा निशाना

सार

यूपी चुनाव के बीच हेमा मालिनी ने कहा योगी राज में महिलाएं और बच्चियां खुद को महफूज महसूस कर रही हैं। लोगों से वोट अपील करते हुए शोले फिल्म का डायलॉग भी सुनाया। उन्होंने कहा कि चल धन्नो तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है। यह सुनकर लोग काफी देर तक ताली बजाते रहें। 

बलिया: यूपी चुनाव के बीच मथुरा (Mathura) में भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) ने ताबड़तोड़ रैली और जनसभाएं की। इन जनसभाओं में योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। इसी के साथ पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गया कि उस दौरान गुंडाराज था। इस दौरान हेमा मालिनी बलिया को मुंबई बनाने का सपना दिखाने में भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने शोले का डायलॉग बोलकर लोगों को लुभाने की कोशिश की। 

हेमा मालिनी ने भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह के पक्ष में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में विकास हो रहा है। इस बार बारी बलिया की है। लिहाजा जरूरी है कि आप सभी लोग बलिया से भाजपा के उम्मीदवार को चुनकर विधानसभा भेजे। इसके बाद ही बलिया को मुंबई बनाने का सपना साकार होगा। 

विपक्ष पर जमकर साधा निशाना 
हेमा मालिनी ने कहा कि चुनाव के पहले आपको कई विपक्षी पार्टियां प्रलोभन देंगी। लेकिन विकास के लिए भाजपा जरूरी है इस बात का ध्यान आप सभी को रखना है। समाजवादी पार्टी के राज में गुंडाराज कायम था। कोई उद्योगपति यूपी में निवेश का साहस नहीं कर पाता था। लेकिन योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद हालात बदले हैं। पिछले पांच सालों में कोई भी दंगा नहीं हुआ है। 

डायलॉग सुनकर लोगों ने बजाई ताली 
बेल्थरोड विधानसभा में प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को पूरा विश्व सम्मान दे रहा है। प्रदेश में 200 से अधिक पुलिस थाने बनवाए गए हैं। महिला को पुलिस में भर्ती भी मिली है। योगी राज में महिलाएं और बच्चियां खुद को महफूज महसूस कर रही हैं। अंत में हेमा मालिनी ने लोगों से वोट अपील करते हुए शोले फिल्म का डायलॉग भी सुनाया। उन्होंने कहा कि चल धन्नो तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है। यह सुनकर लोग काफी देर तक ताली बजाते रहें। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने कांग्रेस का छोड़ा साथ, BJP में हुईं शामिल

यूपी चुनाव: अपने ही गढ़ में राजा भैया की घेराबंदी, जानिए सपा ने बनाया है क्या खास प्लान

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के प्रचार पर लगाया बैन

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा
योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार, लाखों लीटर शराब जब्त