UP Chunav 2022: छठे चरण में योगी सरकार के इन मंत्रियों की साख दांव पर

Published : Feb 26, 2022, 02:47 PM IST
UP Chunav 2022: छठे चरण में योगी सरकार के इन मंत्रियों की साख दांव पर

सार

सिद्धार्थनगर जिले मे इटवा विधानसभा सीट से प्रदेश सरकार मे बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी इस बार फिर मैदान में हैं। यहां पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कांटे की टक्कर है। सपा प्रत्याशी माता प्रसाद पाण्डेय पूरी ताकत से मैदान में उतर गये हैं। बांसी विधानसभा सीट से प्रदेश सरकार मे स्वास्थ्य मन्त्री जयप्रताप सिंह मैदान में हैं।  

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के छठवें चरण मे योगी सरकार के पांच मंत्रियों की अग्नि परीक्षा होगी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश् चन्द्र द्विवेदी, स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, राज्यमंत्री श्रीराम चौहान और राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जीत के लिये पूरी ताकत झोंक दी है। सबकी निगाहे योगी के मंत्रियों के सीटों पर लगी हुई है।

सिद्धार्थनगर जिले मे इटवा विधानसभा सीट से प्रदेश सरकार मे बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी इस बार फिर मैदान में हैं। यहां पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कांटे की टक्कर है। सपा प्रत्याशी माता प्रसाद पाण्डेय पूरी ताकत से मैदान में उतर गये हैं। बांसी विधानसभा सीट से प्रदेश सरकार मे स्वास्थ्य मन्त्री जयप्रताप सिंह मैदान में हैं। इनका सामना सीधे सपा प्रत्याशी मोनू दूबे से है। बांसी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किरन शुक्ला और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी राधेश्याम पाण्डेय भी जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन कौन जीत रहा है कौन हार रहा है, ये 10 मार्च को मतगणना के बाद पता चलेगा।

गोरखपुर के विधानसभा खजनी से (सुरक्षित) सीट से राज्यमन्त्री श्रीराम चौहान चुनाव लड़ रहे हैं। वह संतकबीरनगर जिले के विधानसभा घनघटा से विधायक हैं। खजनी विधानसभा मे लड़ाई त्रिकोणीय रहेगी लेकिन विपक्षी श्रीराम चौहान को बाहरी प्रत्याशी बता कर चुनावी अभियान को धार दे रहे हैं।

देवरिया की रूद्रपुर विधानसभा से राज्यमन्त्री जय प्रकाश निषाद भाजपा प्रत्याशी हैं। रूद्रपुर विधानसभा मे सपा ने रामभुआल निषाद को चुनाव मैदान में तथा बसपा ने सुरेश तिवारी को मैदान में उतारा है। तिवारी बरहज से भाजपा विधायक हैं। इस बार टिकट न मिलने के कारण बसपा से चुनाव मैदान मे उतर गये हैं। 

जिले के पथरदेवा विधानसभा की लड़ाई मे बहुत ही संघर्ष है। यहां कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही चुनाव मैदान में है वहीं सपा ने ब्रहमाशंकर त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच संघर्ष की लड़ाई है।

UP Chunav 2022: डासना मंदिर की महंत ने डिंपल यादव को बताया मानसिक विक्षिप्त, CM के पहनावे पर की थी टिप्पणी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

इंस्टाग्राम पर सौरभ, हकीकत में फैजान! बिजनौर की लड़की के साथ लव, सेक्स और धोखा
Cough Syrup Case : कौन है स्कैंडल का असली किंग, काशी से रांची तक मचा हड़कंप